एक्टर जिससे बाकियों को बचाने के लिए शूटिंग सेट पर रखना पड़ता था बॉडीगार्ड
आज सुनिए किस्सा एक ऐसे एक्टर का, जो शूटिंग सेट पर गुस्से में इतना पागल हो जाता था, कि बाकी एक्टर्स को उससे बचाने के लिए मेकर्स को बॉडीगार्ड और बाउंजर्स हायर करने पड़ गए थे।

एक्टर्स के साथ अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि कई बॉडीगार्ड रहते हैं। ये बाउंसर्स और बॉडीगार्ड उनकी प्रोटेक्शन के लिए होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके साथ बॉडीगार्ड तो रखे जाते थे, लेकिन उसकी खुद की प्रोटेक्शन के लिए नहीं, बल्कि उससे बाकी एक्टर्स और क्रू की सुरक्षा के लिए। किस्सा साल 1987 का है जब एक आइकॉनिक क्लासिक एक्शन फिल्म की शूटिंग हो रही थी। यह फिल्म आज भी इस एक्टर की कुछ सबसे कमाल की फिल्मों में गिनी जाती है।
अजीब ढंग से बर्ताव करने लगा यह एक्टर
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म 'प्रिडेटर' की। इस मूवी में अरनॉल्ड श्वाजनेगर ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म की शूटिंग मैक्सिको के एक दूर-दराज जंगल में शूट किया जा रहा था। यहां एक्टर्स को भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। स्वाभाविक रूप से ऐसे मौसम और माहौल में एक लंबी चौड़ी और बड़ी स्टार कास्ट के साथ शूट करना बहुत मुश्किल था। इसी फिल्म की स्टार कास्ट में एक ऐसा एक्टर था, जो इस टेंशन भरे माहौल को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और अजीब ढंग से बिहेव कर रहा था।
गु्स्से में बौखलाकर दूसरों पर हो जाते हावी
यह एक्टर शूटिंग के दौरान जरा भी कॉपरेट नहीं कर रहा था। इस एक्टर का नाम था सोनी लैन्डहम, जिन्होंने प्रिडेटर मूवी में बिली का किरदार निभाया था। इस फिल्म के सभी एक्टर्स काफी लंबे-चौड़े थे। सोनी खुद भी 6 फुट से ज्यादा लंबे थे, लेकिन फिर भी इतने बड़े-बड़े एक्टर्स के बीच वह सेट पर खुद को इनसिक्योर और इन्फिरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स फील करने लगे। इस चीज ने उन्हें इतना ज्यादा प्रभावित किया कि वह अक्सर सेट पर गलत ढंग से पेश आने लगे। वह बाकी कास्ट पर अक्सर हावी होने लगे थे।
मेकर्स को हायर करना पड़ा था बॉडीगार्ड
खासतौर पर वह जरूरत से ज्यादा शराब पी लेने के बाद इस तरह का बर्ताव करने लगे थे। चीजें जब जरूरत से ज्यादा खराब होने लगीं तो सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने तय किया कि सेट पर उनके लिए एक-दो बॉडीगार्ड रखना ही सही फैसला होगा। फाइनेंसर्स और प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए एक बॉडीगार्ड हायर किया और इसका काम था कि जब हालात जरूरत से ज्यादा बिगड़ जाएं तो वह सोनी को संभालें। मेकर्स ने खुद बताया था कि हमने 6 फुट 8 इंच का एक राक्षस जैसा बंदा हायर किया था जिसका काम था कि वह 24 घंटे सोनी को फॉलो करता रहेगा, ताकि बाकी की कास्ट और क्रू उनसे सुरक्षित महसूस करे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


