Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडActor Tiku Talsania And Manasi Parekh Booked For Performing Dangerous Bike Stunts In Ahmedabad Road Videos Goes Viral
71 साल के इस दिग्गज एक्टर ने जान जोखिम में डालकर सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट, दर्ज हुआ FIR तो मांगी माफी

71 साल के इस दिग्गज एक्टर ने जान जोखिम में डालकर सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट, दर्ज हुआ FIR तो मांगी माफी

संक्षेप:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ने भी अब कुछ ऐसा ही किया। ये कोई और नहीं बल्कि, 71 साल के टीकू तलसानिया हैं। उनका एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो वायरल होते ही उन पर FIR दर्ज हुआ और उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

Oct 31, 2025 07:39 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स अपनी फिल्मों के लिए सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हैं। इसके लिए वो ट्रैफिक नियमों को भी अनदेखा करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर से देखा गया। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ने भी अब कुछ ऐसा ही किया। ये कोई और नहीं बल्कि, 71 साल के टीकू तलसानिया हैं। उनका एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो वायरल होते ही उन पर FIR दर्ज हुआ और उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जान जोखिम में डालकर किया खतरनाक बाइक स्टंट

दरअसल, टीकू तलसानिया इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मिसरी' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। यह मूवी गुजरात के मल्टीप्लेक्स में आज यानी 31 अक्टूबर को आ रही है। इस मूवी में टीकू तलसानिया के अलावा अभिनेत्री मानसी पारेख और रौनक कामदार अहम किरदार में हैं। दावा किया जा रहा है कि गुजराती फिल्म 'मिसरी' के प्रमोशन के दौरान अभिनेताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरात के अहमदाबाद में सड़कों पर बाइक पर स्टंट करने का एक वीडियो बनाया। सामने आए वीडियो में अभिनेता बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइक चलाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए 'मिसरी' की टीम ने पुलिस से किसी भी तरह की परमीशन नहीं ली थी।

दर्ज हुआ एफआईआर

पुलिस ने इस मामले में गुजरात फिल्म 'मिसरी' के एक्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। टीम पर पुलिस ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बाइक स्टंट का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मांग हो रही है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कलाकारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यही नहीं सोशल मीडिया पर राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और डीजीपी विकास सहाय से कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, वीडियो में टीकू तलसानिया अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगते दिख रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।