'मां को भला-बुरा कहा, लड़कियों को गंदे फोन किए', शराब की लत के बारे में पीयूष मिश्रा ने क्या बताया?

Apr 03, 2026 05:50 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा कई बार अपनी शराब की लत को लेकर बात कर चुके हैं। अब एक बार फिर पीयूष मिश्रा ने बताया कि कैसे शराब ने उनके प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तों पर असर डाला। उन्होंने कहा कि अब उन्हें शराब की इतनी क्रेविंग नहीं होती है।

'मां को भला-बुरा कहा, लड़कियों को गंदे फोन किए', शराब की लत के बारे में पीयूष मिश्रा ने क्या बताया?

सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा बॉलीवुड के एक शानदार कलाकार है। उनके काम को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। पर पीयूष मिश्रा के जीवन की जब भी बात होती है तब शराब की बात जरूर होती है। उन्होंने कई मौकों पर ये माना है कि उन्हें शराब की लत थी। हालांकि, अब उन्होंने शराब की क्रेविंग्स को कंट्रोल करना सीख लिया है। अब एक बार फिर पीयूष मिश्रा ने अपनी शराब की लत को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कैसे इस लत की वजह से अपनी मां को भला-बुरा कहा और कैसे लड़कियों को गंदे फोन कॉल किए।

शराब नहीं पीने वालों को नीरस समझते थे पीयूष मिश्रा

शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा ने शराब की लत के बारे में बात की है। शुभांकर ने उनसे कहा कि आजकल लोगों को लगता है कि शराब पीना कूल है। उन्होंने कहा कि वो अपने आसपास भी देखते हैं कि जो लोग शराब नहीं पीते हैं उन्हें लोग कहते हैं कि उनका जीवन नीरस है। इस बात को सुनने के बाद पीयूष मिश्रा ने कहा कि वो भी एक वक्त पर ऐसा ही सोचते थे। इसी बातचीत के दौरान पीयूष ने शराब की लत को लेकर बात की।

शराब की लत का मेडिकल साइंस के पास नहीं इलाज

पीयूष मिश्रा ने कहा कि एक प्वाइंट पर आपको लगने लगता है कि शराब पीना जरूरी है। इसका असर कुछ ऐसा होता है कि लोगों को लगता है कि उन्हें और पीना है। पीयूष मिश्रा ने कहा कि शराब पीने की लत एक मारक बीमारी है। शराब की लत वालों को पता भी नहीं चलता है कि उन्हें लत लग गई है। पीयूष ने कहा कि मेडिकल साइंस के पास भी इसका इलाज नहीं है। शराब की लत का केवल आध्यातमिक इलाज ही है।

शराब की होने लगती है तलब

एक्टर ने बताया कि शराब की लत वालों के जीवन में एक वक्त ऐसा आता है जब आपका शरीर शराब मांगने लगता है। उन्हें शराब की क्रेविंग होने लगती है। उन्होंने कहा कि वो अपने बारे में ये चीज देख चुके हैं। उन्हें मालूम है कि क्रेविंग कितनी खतरनाक चीज है।

शराब पीकर कभी नहीं किया काम

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीयूष ने कहा कि उन्हें शराब की लत थी। हालांकि, फिर भी वो कभी अपने काम के वक्त शराब नहीं पीते थे। जब वो एक्टिंग कर रहे होते थे या रिहर्सल कर रहे होते थे तब उन्होंने कभी शराब नहीं पी। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अपना कोई गाना भी शराब पीकर लिखा हो। पीयूष कहते हैं- उन्हें लिखने के लिए कभी पीने की जरूरत नहीं पड़ी।

क्यों शराब पीने लगे पीयूष मिश्रा?

सिंगर ने कहा कि वो इसलिए पीते थे क्योंकि उन्हें फिजिकल जरूरत लगती थी पीने की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे शराब पीने के बाद उन्होंने कई ऐसे काम किए जिसे देखकर लगा कि ये तो वो नहीं हैं। शराब के नशे में पीयूष ने अपनी मां को बहुत भला-बुरा कहा। पीयूष ने बताया, “मां को बहुत भला-बुरा कहा। उस वक्त मैं मुंबई में था, मेरी मां मेरे साथ में थी। वो गरीब औरत थी बेचारी। तब तक मैं समझ चुका था कि मैं मैच्योर हो चुका हूं। मुझे माफ कर देना चाहिए, लेकिन तब भी मैं रुका नहीं।”

शराब के नशे में मां को कहा भला-बुरा

आगे तमाशा एक्टर ने बताया कि शराब के नशे में उन्होंने लड़कियों को गलत फोन कॉल किए। उन्होंने कहा, लड़कियों को बड़े गंदे फोन गए मेरे और सुबह मुझे कुछ याद भी नहीं होता था।" वो पूछते थे लड़कियों से कि मैंने कब कही ये बात रात को, तो वो कहती थीं आपने कही है सर। इतनी गंदी बात कही। पीयूष ने जवाब देते थे कि वो ऐसी बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन सामने से जवाब आता था कि आपने कही है। पीयूष ने कहा कि वो अपने वश में नहीं थे। वो, वो चीजें कर रहे थे जो वो नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो होश में ऐसा कर ही नहीं सकते थे।

पीयूष अब भी पीते हैं शराब, बोले- अब भी अल्कोहलिक हूं

पीयूष ने बताया कि प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका असर पड़ा। लोग उनसे डरते थे क्योंकि वो ऐसी हरकत कर जाते थे। पीयूष ने कहा कि इसका असर उनके काम पर पड़ने लगा था। लोग कहने लगे थे कि पीयूष के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वो अब भी लोगों को बताते हैं कि अब वो बदल चुके हैं। एक्टर ने माना कि वो अब भी शराब पीते हैं। अब भी वो अल्कोहलिक हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी तलब को कंट्रोल कर लिया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।