Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडActor Prem Chopra undergoes heart surgery without any incision, Jeetendra visits him
बिना चीर-फाड़ के हुई एक्टर प्रेम चोपड़ा की हार्ट सर्जरी, जीतेंद्र ने जिगरी दोस्त से की मुलाकात

बिना चीर-फाड़ के हुई एक्टर प्रेम चोपड़ा की हार्ट सर्जरी, जीतेंद्र ने जिगरी दोस्त से की मुलाकात

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने अपने ससुर और एक्टर प्रेम चोपड़ा की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि TAVI तकनीक की मदद से बिना प्रेम चोपड़ा की सर्जरी सफल हुई है।

Dec 09, 2025 05:05 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले महीने खबर सामने आई थी कि एक्टर को तबीयत बिगड़ने एक बाद मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बताया गया था कि एक्टर को दिल से जुड़ी बीमारी और इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। अब एक्टर के दामाद शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा के फैंस को खुश खबरी दे दी है। 92 वर्ष की उम्र में एक्टर की ओपन-हार्ट सर्जरी हुई है है जो एक्टर और नई TAVI तकनीक से सफल हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रेम चोपड़ा की सर्जरी

एक्टर शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रेम चोपड़ा की सफल सर्जरी के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि डॉक्टरों ने Transcatheter Aortic Valve Implantation (TAVI) तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रेम चोपड़ा का इलाज किया जिसमें दिल का वाल्व बिना ओपन-हार्ट सर्जरी और बिना बड़े चीरे के बदल दिया जाता है। उन्होंने यह भी लिखा कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ। नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रविंदर सिंह राव के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया बेहद सही तरीके से की गई। डॉक्टरों की विशेषज्ञता के कारण न सिर्फ सर्जरी सुरक्षित रही बल्कि उनकी रिकवरी भी तेज़ी से हो रही है। शरमन जोशी ने बताया कि इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा अब घर वापस आ गए हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल के पूरे स्टाफ का आभार जताया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका ध्यान रखा।

एक महीने पहले हुए थे हॉस्पिटल में भर्ती

कुछ हफ्तों पहले प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी उम्र से जुड़ी समस्याओं और वायरल संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताते हुए कहा था कि उम्र अधिक होने के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन अब एक्टर अपने घर पर ही रिकवर कर रहे हैं। शरमन जोशी ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें प्रेम चोपड़ा के साथ उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक जीतेंद्र भी नजर आ रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।