प्रकाश राज ने मां के अंतिम संस्कार पर ट्रोल करने वाले को दिया जवाब, हां मैं भगवान को नहीं मानता लेकिन…
एक्टर प्रकाश खुद को नास्तिक बताते हैं। मां का अंतिम संस्कार क्रिश्चन पद्धति से किया तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब उन्होंने लोगों को जवाब दिया है और ऐसा करने की वजह बताई है।

एक्टर प्रकाश राज की मां बीते दिनों इस दुनिया में नहीं रहीं। अब उनके अंतिम संस्कार पर कुछ ट्रोल तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा है कि प्रकाश राज खुद को नास्तिक कहते हैं फिर भी मां को अंतिम विदाई क्रिश्चन रीति-रिवाज से दी। इस पर प्रकाश राज ने जवाब दिया है। उन्होंने ऐसा करने की वजह बताई है। उनके जवाब पर लोगों ने कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।
प्रकाश राज ने दिया ये जवाब
प्रकाश राज ने किया ये ट्वीट, 'हां, मैं भगवान को नहीं मानता... पर मेरी मां अपने ईश्वर पर भरोसा करती थी। मैं उसको उसकी आस्था के हिसाब से दफनाए जाने के अधिकार को कैसे नकार सकता हूं। ये तो बेसिक रिस्पेक्ट है जो हम एक-दूसरे को देते हैं। क्या नफरत फैलाने वाले राक्षस ये समझेंगे?'
क्या था मामला
एक्टर प्रकाश राज अक्सर खुद ईश्वर में आस्था ना रखने वाला बताते हैं। 29 मार्च को उनकी 86 साल की मां सुवर्णलता का निधन हो गया। 30 मार्च को उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार क्रिश्चन पद्धति से किया। अब एक ट्विटर हैंडल से प्रकाश राज का पुराना इंटरव्यू और मां के अंतिम संस्कार का वीडियो पोस्ट किया गया। इसके साथ लिखा है, प्रकाश राज खुद को नास्तिक कहते हैं और बोलते हैं कि वह ईश्वर पर यकीन नहीं रखते। फिर भी अपनी मां की अंतिम क्रिया क्रिश्चन पद्धति से की।
पुराने इंटरव्यू में ये बोले थे प्रकाश राज
साथ में जो पुराना इंटरव्यू पोस्ट किया है, उसमें प्रकाश राज बोल रहे हैं, 'मैं भगवान पर भरोसा नहीं करता। मेरे पास टाइम नहीं है। किसी ने मुझे पूछा, मैंने कहा टाइम नहीं है। क्योंकि भगवान है, यह भरोसा करने के लिए आस्था ही पर्याप्त है। ना कहने के लिए मुझे बहुत सारे नॉलेज की जरूरत होती है। मेरे पास वक्त नहीं है, मैं इस दुनिया में रहता हूं। मैं बस इंसानों के साथ रहता हूं।'
लोगों ने दिया रिएक्शन
प्रकाश राज के इस बयान पर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई है। एक ने लिखा है, अच्छा बात है प्रकाश। आप ईश्वर पर यकीन नहीं करते लेकिन अपनी मां को खुशी से क्रिश्चन रीति-रिवाज से दफना दिया क्योंकि वह अपने भगवान पर यकीन करती थी। आपका कहना है कि ये बेसिक रिस्पेक्ट है। फिर आप इतने साल से हिंदू भगवान, मंदिर, त्योहार और सनातन प्रथाओं को अंधविश्वास बताकर क्यों मजाक उड़ा रहे हैं। 1.4 बिलियन हिंदुओं को ये सम्मान क्यों नहीं दिया? एक और ने लिखा है, सौ प्रतिशत सहमत हूं। सबके पास अपनी आस्था पर यकीन करने का अधिकार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप दूसरे की आस्था का मजाक उड़ाओ।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


