Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडactor nandish sandhu talks about smriti mandhana palash muchhal marriage controvery
पलाश-स्मृति की शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे एक्टर नंदीश संधू, बोले-बाद में पता चला…

पलाश-स्मृति की शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे एक्टर नंदीश संधू, बोले-बाद में पता चला…

संक्षेप:

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने एक्टर नंदीश संधू को भी दुखी कर दिया था। एक्टर ने बताया कि वो भी शादी में शामिल होने वाले थे। लेकिन शुरुआत में पोस्टपोन होने की कुछ और वजह उन्हें बताई गई थी।

Feb 04, 2026 11:02 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना का रिश्ता पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। दोनों की अचानक शादी टूटने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। अब इस मामले में पलाश के करीबी दोस्त एक्टर नंदीश संधू ने अपनी बात रखी है। एक्टर ने बताया कि भी इस शादी में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अचानक शादी टूटने की खबर ने उन्हें भी दुख पहुंचाया था। शुरुआत में उन्हें ये एक मेडिकल इमरजेंसी लगी। लेकिन बाद में सच सामने आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पलाश और स्मृति की शादी टूटने पर नंदीश ने ये कहा

मिस मालिनी के साथ बातचीत में जब एक्टर से पलाश और स्मृति की शादी टूटने के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि इस बारे में बात करना सही नहीं है। ये सब पलाश पर छोड़ते हैं और उन्हें अपना पक्ष रखने देते हैं। नंदीश ने आगे जोर देते हुए कहा कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है ऐसे में वो कमेंट नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें:एक ऐसा डायरेक्टर जिसने कभी नहीं दी सुपरहिट फिल्म, फिर भी जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर चली धुरंधर की आंधी,व्यूज के मामले में रणबीर, अल्लू अर्जुन को पछाड़
Smriti Mandhana Palash Muchhal net worth

शादी में शामिल होने वाले थे नंदीश

नंदीश ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया गया था। उन्होंने शादी में जाने का प्लान कर लिया था। लेकिन फिर शादी टूट गई। नंदीश ने कहा कि शुरुआत में उन्हें बताया गया कि स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ने की वजह उन्हें शादी पोस्टपोन होने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है क्योंकि न्यूज में जो बात सामने आई, वही सब पहले से ही थी। आप लोगों को भी यही बताया गया था। सबको बताया गया था। स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी। वो अस्पताल में भर्ती थे। और इसलिए सब कुछ पोस्टपोन कर दिया गया है’।

बाद में मिली शादी टूटने की खबर

नंदीश ने आगे कहा, ‘बाद में मुझे न्यूज और मीडिया से पता चला कि यही छपा है और यही हो रहा है। और मुझे इस बात का बहुत दुख है’। एक्टर ने कहा कि उन्हें दुख की शादी टूटी। उन्होंने दोनों का रिश्ता करीब से देखा था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।