हिंदू हैं इमरान खान के पिता, नाम है अनिल पाल, जानिए एक्टर के परिवार के बारे में सबकुछ
Actor Imran khan: एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर के परिवार में कौन-कौन है और उनके पिता क्या करते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे। ऐसे में मुंबई पुलिस और एफआरआरओ (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। इस विवाद के बीच लोग इमरान खान के परिवार और उनके बैकग्राउंड के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
इमरान खान के पिता अनिल पाल के बारे में
इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था। उनका जन्म भले ही अमेरिका में हुआ। इमरान के दादा कोलकाता के रहने वाले बंगाली थे। उन्होंने एक ब्रिटिश महिला से शादी की थी। वहीं इमरान के पिता अनिल पाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक मंसूर खान से हुई थी।
इमरान खान की मां के बारे में
इमरान की मां नुजहत खान पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक नासिर हुसैन की बेटी हैं। नासिर हुसैन ने 'यादों की बारात' और 'तीसरी मंजिल' जैसी यादगार फिल्में बनाई थीं। नुजहत, निर्देशक मंसूर खान की बहन और अभिनेता आमिर खान की चचेरी बहन हैं। इस तरह इमरान का रिश्ता बचपन से ही फिल्मी दुनिया से रहा है।
इमरान खान की एक्स वाइफ और बेटी के बारे में
इमरान खान की निजी जिंदगी में भी बीते कुछ सालों में काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से साल 2011 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को 19 साल की उम्र से जानते थे। साल 2014 में उनके घर बेटी इमारा का जन्म हुआ। हालांकि, शादी के करीब आठ साल बाद 2019 में दोनों अलग हो गए।
डिप्रेशन में थे इमरान
इमरान ने हाल ही में दिए इंटरव्यूज में बताया था कि शादी खत्म करने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने यह भी शेयर किया कि साल 2016 से 2018 के बीच वह डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रहे थे। ऐसे में अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए उन्हें जिंदगी में कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़े।
इमरान खान की गर्लफ्रेंड
फिलहाल इमरान खान अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर साथ देखा गया है।
इमरान खान का फिल्मी करियर
इमरान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। वह अपने मामा आमिर खान की फिल्मों 'कयामत से कयामत तक' (1988) और 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) में उनके बचपन का किरदार निभाते थे। वहीं बतौर हीरो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और इमरान रातोंरात युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए। इसके बाद उन्होंने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उनके रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद किया गया।
साल 2011 में आई फिल्म 'डेली बेली' उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक रही। इस डार्क कॉमेडी में इमरान का अंदाज उनकी रोमांटिक फिल्मों से बिल्कुल अलग था। फिल्म को समय के साथ कल्ट क्लासिक के तौर पर पहचान मिली।
इसके बाद इमरान 'कट्टी बट्टी' (2015) में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वह लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहे। हालांकि, पिछले कुछ समय से इमरान खान की अभिनय की दुनिया में वापसी को लेकर चर्चा हो रही है।

