जब शूटिंग के दौरान दूसरी मंजिल से कूदा एक्टर, बुरी तरह घायल होने के बाद भी पूरा किया शूट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड में खतरनाक स्टंट्स के लिए एक्टर्स के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जो अपने स्टंट खुद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं जो स्टंट के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया था। 

Actor who jumpe off from second floor for stunt
कौन है वो एक्टर जिसने सीन के लिए दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग

बॉलीवुड फिल्मों में आपने हीरो-हीरोइनों को कई खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। पर अक्सर होता है कि ये स्टंट वो हीरो-हीरोइन नहीं बल्कि इनके बॉडी डबल करते हैं। पर बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जो खतरनाक स्टंट खुद करते हैं। इनमें से एक एक्टर हैं अक्षय कुमार। पर आज हम आपको अक्षय कुमार के बारे में नहीं बल्कि एक दूसरे एक्टर के बारे में बता रहे हैं। अक्षय कुमार की तरह ये एक्टर भी अपने स्टंट खुद ही करते थे।

जब शूट के दौरान टूटीं अविनाश वाधवन की हड्डियां

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम अविनाश वाधवन है। अविनाश वाधवान को आपने गीत, बलमा, पापी गुड़िया जैसी फिल्मों में देखा होगा। हिंदी रश के साथ खास बातचीत में अविनाश ने बताया कि वो उनकी फिल्मों के खतरनाक स्टंट खुद करते थे। ऐसे ही एक स्टंट के लिए एक्टर दूसरी मंजिल से कूद गए थे।

पापी गुड़िया के दौरान घायल हो गए थे अविनाश

एक्टर ने बताया कि वो अपने सारे एक्शन खुद करते थे। उन्होंने अपनी बहुत हड्डियां तुड़वाई हैं। एक्टर ने बताया कि उनके हाथ में दो रॉड पड़े हुए हैं। पापी गुड़िया के वक्त उनके साथ एक हादसा हो गया था जिससे उनके हाथ की हड्डियां टूट गई थीं। उन्होंने बताया कि वो एक स्प्रिंग बोर्ड से कूदे थे। उनके कूदने के लिए गत्ते और गद्दे बिछाए गए थे। वो जब कूद तो उनका सारा वजन बाएं हाथ पर आ गया और तुरंत उनके हाथ की हड्डियां टूट गईं।

दूसरी मंजिल से अविनाश ने लगाई थी छलांग

वहीं, एक स्टंट के दौरान उन्हें शक्ति कपूर का पीछा करना था। दोनों को दूसरी मंजिल से छलांग लगानी थी। शक्ति कपूर ने स्टंट के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया। लेकिन एक्टर ने कहा कि वो खुद अपना एक्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें काफी चोट आई थी।

स्टंट के लिए दूसरी मंजिल से कूदा थे अविनाश वाधवान

एक्टर ने कहा कि उन्होंने कहा कि वो दूसरी मंजिल से खुद कूदेंगे। उनके कूदने के लिए नीचे गद्दे और गत्ते के डिब्बे लगाए गए थे। पर जब वो कूदे तो उनका घुटना आंखों के पास गाल पर जाकर बहुत तेज लगा।

चोट लगने के बाद भी एक्टर ने खत्म किया था पूरा शूट

एक्टर ने बताया कि उनके आंख के आसपास काला धब्बा पड़ गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक्टर ने कहा, “घुटना लगने के बाद आंख बंद हो गई। कुछ दिख नहीं रहा था, उस वक्त के लिए। मुझे लगा कि कहीं मैं अंधा तो नहीं हो गया। क्योंकि कुछ दिख ही नहीं रहा है, आंख पूरी काली हो गई है। तो सब लोग घबरा गए, लेकिन मैंने शूट पूरा किया।”

10 दिन तक टेंशन में रहे थे अविनाश वाधवान

उन्होंने बताया कि जिस तरफ चोट लगी थी, उसकी दूसरी तरफ कैमरा रखकर शूट किया गया। प्रोफाइल शूट किया गया। सामने से शूट नहीं किया गया ताकि चोट दिखे नहीं। एक्टर ने बताया कि शूट करके वो अपने घर गए। वहां से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। फिर वो धीरे-धीरे ठीक हुआ। उसे ठीक होने में बहुत टाइम लगा, लेकिन पूरा ठीक हो गया। एक्टर ने बताया कि 10 दिन तक वो लोग बहुत टेंशन में थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।