गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर तंज कसने के लिए एक्टर अनुज सचदेव ने रुबीना-हिना को दिया जवाब
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान ने हाल में गौरव खन्ना के तलाक के मुद्दे को अपने शो में उठाया था। दोनों ने गौरव के पुराने स्टेटमेंट का भी जिक्र किया। अब गौरव के दोस्त एक्टर अनुज सचदेव ने जवाब दिया है।

टीवी एक्टर्स हिना खान और रुबीना दिलैक अब इंडस्ट्री की नई दोस्त हैं। हाल में दोनों को POV नाम के शो में देखा गया था। एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जैसवाल भी शो में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल आरोप पर बात की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब एक्टर अनुज सचदेवा ने रुबीना और हिना को करारा जवाब देते हुए उनकी आलोचना की है। अनुज और गौरव खन्ना अच्छे दोस्त हैं।
रुबीना ने कसा था तंज
शो के दौरान रुबीना और हिना ने इंडस्ट्री की ऐसी शादीशुदा जोड़ियों की बात की थी जो दुनिया को अच्छे कपल होना दिखाता हैं। जबकि असलियत कुछ और होती है। रुबीना ने गौरव खन्ना के बारे में कहा था कि वो बिग बॉस 19 में एक अच्छा पति का टैग लेकर गए थे। एक एक्टर होने की वजह से उनकी इमेज अच्छी बनी हुई थी। रुबीना ने ये भी कहा कि जब गौरब से पूछा गया था कि वो अपनी पत्नी आकांक्षा को लेकर शो में क्यों नहीं गए तो एक्टर ने जवाब दिया था कि उन्हें रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ानी। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब उनकी पत्नी खुद दूसरे शो में तलाक के बारे में बात कर रही है। रुबीना ने कहा था कि गौरव ने उनकी शादी का मजाक उड़ाया था और अब उनकी पत्नी शो में जाकर तलाक के बारे में बात कर रही हैं। ये भी बोल रही है कि वो लोग एक साल से अलग रह रही हैं। एक वीडियो में रॉकी जैसवाल जानवर और इंसानों के लिए प्यार के बारे में भी बात करते दिख रहे हैं।
अनुज सचदेव ने दिया जवाब
अब गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने रुबीना और हिना की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, ‘किसी के पालतू जानवर की तुलना 'फर्नीचर' से करना जबकि उनसे सहानुभूति की उम्मीद थी और दिल में इतनी नफ़रत लेकर घूमना वाकई थका देने वाला होगा! मुझे आप लोगों पर तरस आता है कि आपको अपने माता-पिता का वह प्यार नहीं मिला जिससे आप यह समझ पाते कि लोग जिनसे प्यार करते हैं, उनसे कितना जुड़ाव महसूस करते हैं।’ अनुज के इस जवाब पर फिलहाल किसी का रिएक्शन नहीं आया है।
आकांक्षा चमोला ने कही तलाक की बात
बता दें, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 में अपने तलाक की बात कही थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो और और गौरव तलाक ले रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को पब्लिक में सपोर्ट कर रहे थे। हाल में गौरव भी आकांक्षा के लिए शो में पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


