14 अप्रैल का एंटरटेनमेंट प्लान: छुट्टी में नहीं होंगे बोर, देखें ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने वालीं ये 5 फिल्में

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

अपना पसंदीदा प्लेटफॉर्म चुनें और इन टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों के साथ अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठाएं। चाहे रोमांस हो, कॉमेडी या थ्रिलर, ओटीटी पर आज हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।

14 अप्रैल का एंटरटेनमेंट प्लान: छुट्टी में नहीं होंगे बोर, देखें ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने वालीं ये 5 फिल्में

आज 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती की छुट्टी है। चिलचिलाती गर्मी के बीच अगर आप घर पर रहकर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जी5 तक, सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वक्त कुछ बेहतरीन फिल्में ट्रेंड कर रही हैं।आपकी छुट्टी को मजेदार बनाने के लिए हम आपको इन ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग

फिल्म का नाम: तू या मैं

एक्टर: शनाया कपूर, आदर्श गौरव, पारुल गुलाटी और मोना सिंह

जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर

आईएमडीबी रेटिंग: 7.2

कहानी: विजय नांबियर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2018 में आई थाई हॉरर-थ्रिलर बुक 'द पूल' का हिंदी एडेप्टेशन है। इसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी और नालासोपारा के एक स्ट्रगलिंग रैपर मारुति की कहानी दिखाई गई है। दोनों की दुनिया अलग है, लेकिन उनके बीच प्यार हो जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब गोवा जाते वक्त दोनों एक छोटे से होटल में फंस जाते हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

2. अमेजन प्राइम की नंबर 1 पसंद

फिल्म का नाम: ओ रोमियो

एक्टर: शाहिद कपूर, दिशा पाटनी, मृणाल ठाकुर आदि

जॉनर: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर

आईएमडीबी रेटिंग: 5.4

कहानी: फिल्म की कहानी उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक गैंगस्टर है। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे उस्तरा अपनों के धोखे और माफिया के चक्रव्यूह में फंस जाता है। इसके बाद ऐसे ऐसे ट्विस्ट आने हैं कि दिमाग चकरा जाता है।

यहां देखिए ट्रेलर

3. जी5 पर दर्शकों का दिल जीत रही

फिल्म का नाम: एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा

एक्टर: विनय पाठक और रणवीर शौरी

जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर

आईएमडीबी रेटिंग: 6.2

कहानी: 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' की शुरुआत रमन और जयंती से होती है। रमन और जयंती अपने दोस्तों को अपनी शादी की दसवीं सालगिरह में इन्वाइट करते हैं। हालांकि, हालात तब एक बुरा मोड़ ले लेते हैं, जब सोहराब हांडा नाम का एक मेहमान सभी को परेशान करना और उनके सबसे गहरे राज खोलना शुरू कर देता है।

यहां देखिए ट्रेलर

4. जियो हॉटस्टार पर छाई

फिल्म का नाम: थाई किझवी

एक्टर: राधिका सरथकुमार

जॉनर: कॉमेडी

आईएमडीबी रेटिंग: 7.8

कहानी: इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने 70 वर्षीय निडर और बेबाक महिला साहूकार की भूमिका निभाई है। इस लेडी का अपने गांव में काफी दबदबा होता है। ये लेडी समाज की बेड़ियों को तोड़कर अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है।

यहां देखिए ट्रेलर

5. सोनी लिव की सबसे चर्चित फिल्म

फिल्म का नाम: मैं और वो फूजी

एक्टर्स: मृण्मयी गोडबोले और ललित प्रभाकर

जॉनर: हिंदी रोमांटिक ड्रामा

आईएमडीबी रेटिंग: 7.7

कहानी: यह फिल्म अकेलेपन, दोस्ती और जीवन के छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढने के बारे में है।

यहां देखिए ट्रेलर:

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।