अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का…इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने राजेश खन्ना को दिया सबसे बड़ा गाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बेवफा सनम के गानों ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला दिया था। लेकिन क्या आप जानते हो इन गानों को इस गीतकार ने लिखा था। कौन था वो गीतकार जिसने लिखा ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’।

bewafa sanam

1995 में एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म आई थी बेवफा सनम। इस फिल्म के नाम के साथ आप सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' के साथ कंफ्यूज मत हो जाना। टी-सीरीज के मालिक गुलशान कुमार के छोटे भाई कृष्णा कुमार को लेकर फिल्म बेवफा सनम बनाई गई थी। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर लीड हीरोइन थीं। इस फिल्म के गानों ने उस दशक में खूब धमाका किया था। फिल्म की कहानी आपको याद हो या नहीं, लेकिन इसके गाने दिल टूटे हुए आशिकों के लिए मरहम का काम करते थे।

बेवफा सनम के गानों ने रचा इतिहास

फिल्म बेवफा सनम के गाने 'वफा ना रास आई तुझे हो हरजाई', 'ओह दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा', 'ये धोखे प्यार के धोखे' और अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'। ये सभी गाने 30 साल बाद भी दर्द और प्यार की तड़प से भरे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन गानों को लिखने वाला गीतकार कौन था?' आपने अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी का बारिश पर गाना सुना होगा ‘रिमझिम गिरे सावन’। ये गाना लिखने वाले योगेश ने ही बेवफा सनम के ऊपर बताए गए चार गाने लिखे थे।

इस गीतकार ने गानों में दिखाया अपना दर्द

बेवफा सनम में कुल 9 गाने थे और इसका म्यूजिक इनमें से 6 गानों का म्यूजिक निखिल-विजय की जोड़ी ने तैयार किया था। अन्य तीन गाने अमर उत्पल, मिलिंद सागर और राजू सिंह ने कंपोज किए थे। लेकिन योगेश के लिखे और निखिल-विनय के कंपोज़ किए हुए गानों को ज्यादा पसंद किया गया। उनके गाने 'वफा ना रास आई तुझे हो हरजाई', 'ओह दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा', 'ये धोखे प्यार के धोखे' और अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' शामिल है। इन गानों को सोनू निगम, उदित नारायण, पूर्णिमा और नितिन मुकेश जैसे सिंगर्स ने गाया था।

योगेश की जर्नी

गीतकार योगेश को अपने फिल्मी सफर में खास पहचान नहीं मिली। लेकिन उनके लिखे कुछ चुनिंदा गाने उनकी पहचान बन गए। राजेश खन्ना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाने वाली आनंद के सभी गाने योगेश ने ही लिखे थे। वो गाना याद है 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए', 'जिंदगी कैसी है पहेली हाय'। ये सदाबाहर गाने योगेश की कलम से ही निकले थे। अब योगेश हमारे बीच नहीं रहे। साल 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके लिखे गाने अमर हो गए। उन्होंने टूटे हुए दिल के दर्द और जीवन के आखिरी दिनों के दर्द को खूबसूरती से लिखा और सिंगर्स ने अपनी आवाज से उसे मधुर कर दिया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।