जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान भड़के, बोले- चैप्टर खत्म और...

Jan 02, 2026 08:11 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिषेक का कहना है कि ये चैप्टर खत्म हो गया है।

जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान भड़के, बोले- चैप्टर खत्म और...

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के रिलेशन की खबरें कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। जिया ने तो हालांकि इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हालांकि अब अभिषेक का भी इस पर रिएक्शन आ गया है। अभिषेक ने कहा कि वह क्लीयर करना चाहते हैं कि उनका जिया के साथ कोई लेना-देना नहीं है।

क्या बोले अभिषेक

अभिषेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं एक चीज क्लीयर करना चाहता हूं, प्लीज मेरे नाम किसी के साथ मत जोड़ो। मैं 3 साल पहले शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। मेरी च्वाइस पहले से क्लीयर थी और तबसे बदली नहीं है।'

अभिषेक ने यह भी कहा कि काफी बुरा लगता है कि बार-बार एक ही बात सामने आती है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी लिक अप वाले गेम का हिस्सा नहीं होना चाहते हैं।

जिया ने दिखाई थी अपने मिस्ट्री मैन की झलक

इससे पहले जिया ने मसिट्री मैन के साथ अपनी एक क्लोज फोटो शेयर की। हालांकि मिस्ट्री मैन का चेहरा उन्होंने दिखाया नहीं और वहां पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, सारी गलत खबरों को 2025 में ही छोड़ दो।

बिग बॉस ओटीटी 2 में थे दोनों साथ

बता दें कि अभिषेक और जिया साथ में बिग बॉस ओटीटी 2 में थे। शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी जिसके बाद लोगों को लगा कि दोनों रिलेशनशिप में आ सकते हैं। इतना ही नहीं शो के बाद दोनों साथ में एक गाने में भी नजर आए थे।

जिया ने कहा था अभिषेक से दोस्ती भी नहीं अब

हालांकि फिर जिया ने अभिषेक संग किसी भी लिंकअप से मना कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आखिरी बार ये कह रही हूं कि मेरा फुकरा इंसान से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे बीच कुछ नहीं बस दोस्ती थी और वो भी अब नहीं है। मैं किसी भी मीम पेज को फॉलो नहीं करती हूं। लेकिन अगर सारा इल्जाम मेरे पर आएगा या मुझे लेकर गंदे कमेंट्स होंगे तो सुन लो पांडा गैंग मैं आज जो भी हूं अपनी वजह से हूं ना कि किसी और कि वजह से। ऐसे चीप स्टंट्स करना बंद करो।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;