ऐश्वर्या राय के साथ रैम्प वॉक करना सबसे डरावना होता है, बोले अभिषेक बच्चन

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है। वे दोनों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। हाल ही में अभिषेक ने पॉडकास्ट के दौरान ऐश्वर्या का जिक्र किया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

ऐश्वर्या राय के साथ रैम्प वॉक करना सबसे डरावना होता है, बोले अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि रैम्प पर वॉक करते वक्त उन्हें फोटोग्राफर्स से ये कितनी बार सुनना पड़ता है कि सर स्माइल कीजिए। इस पर अभिषेक ने बताया कि उन्हें रेड कार्पेट पर पोज देने में घबराहट होती है। उन्होंने इस दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी जिक्र किया।

क्या बोले अभिषेक?

लिली सिंह ने पॉडकास्ट के दौरान जब अभिषेक बच्चन से पूछा कि रेड कार्पेट पर उन्हें कितनी बार स्माइल करने के लिए कहा जाता है, तब एक्टर ने हंसते हुए कहा, ‘एक-दो बार नहीं, हर बार!’

ऐश्वर्या के साथ क्यों नहीं करते रैम्प वॉक?

अभिषेक ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का जिक्र किया। उन्होंने लिली से पूछा, ‘आपने मेरी पत्नी को देखा है?’ लिली बोलीं, ‘हां! देखा है।’ अभिषेन आगे पूछा, ‘आपने उन्हें रैम्प पर वॉक करते हुए देखा है?’ लिली बोलीं, ‘हां! देखा है।’ अभिषेक बोले, ‘मेरे लिए रेड कार्पेट पर पोज देना बहुत मुश्किल होता है और अगर मुझे ऐश्वर्या के साथ जाना पड़े तो वो और भी डरावना होता है।’

क्यों डरावना होता है?

अपनी बात समझाते हुए अभिषेक ने आगे कहा, ‘मेरी पत्नी बहुत प्रोफेशनल हैं। उन्हें पता है कि कैसे पोज देना है, कहां देखना है। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि मैं अपने हाथ कहा रखूं, क्या करूं, कैसे पोज दूं, हाथ जेब में रखूं या बाहर। मैं बहुत ऑक्वर्ड हो जाता हूं। फिर पैप्स कहते हैं, ‘सर स्माइल प्लीज।’

बोलना पड़ा - सॉरी

इसके बाद अभिषेक ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि लॉस एंजेलिस में एक ट्रेंड है, फैशनेबल दिखने के लिए लोग स्माइल नहीं करते हैं। ऐसे में मैंने भी एक बार सोचा कि चलो, आज मैं भी सीरियस लुक देता हूं। लेकिन ये एक्सपेरिमेंट मुझ पर ही उल्टा पड़ गया। मैंने जैसे ही सीरियस चेहरा बनाया, फोटोग्राफर्स बोले, ‘सर, हमने क्या गलती कर दी? आप हमसे गुस्सा क्यों हैं? फिर मुझे कहना पड़ा, सॉरी! इसके बाद अभिषेक जोर जोर से हंसने लगे।

अभिषेक की आने वाली फिल्में

अभिषेक बहुत जल्द शाहरुख खान के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी भी है। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।