
अभिषेक बच्चन बोले, मेरे और ऐश्वर्या राय के तलाक की जो अफवाह उड़ी है उसके बारे में…
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन ने पहली बार तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह और ऐश्वर्या राय साथ हैं।
अभिषेक बच्चन ने तलाक की अफवाहों को बकवास, घटिया और गलत बताया। उन्होंने पहली बार इस चीज पर खुलकर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या को इस अफवाह के बारे में नहीं पता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी के पास अभी तक अपना फोन नहीं है। पढ़िए अभिषेक ने और क्या-क्या कहा।

‘आराध्या को ऐश्वर्या ने अच्छे संस्कार दिए हैं’
अभिषेक से पूछा गया कि क्या आराध्या को अपने माता-पिता के बारे में चल रही सभी अफवाहों के बारे में पता है। इसके जवाब में अभिषेक ने पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे उम्मीद है कि नहीं। वह बहुत समझदार है। वह बहुत अच्छी। आराध्या की मॉम ने उन्हें बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। मुझे नहीं लगता कि आराध्या को पता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह उनकी प्रायोरिटी का हिस्सा है। उनके पास फोन नहीं है। वह सिर्फ 14 साल की हैं। अगर उनके दोस्त उनसे कॉन्टेक्ट करना चाहते हैं तो वे आराध्या की मॉम ऐश्वर्या को पर कॉल करते हैं।”

‘आराध्या इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं’
अभिषेक ने यह भी कहा कि आराध्या इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। अभिषेक बोले, “उन्हें अपना होमवर्क करने में ज्यादा दिलचस्पी है। उन्हें स्कूल बहुत पसंद है। मुझे नहीं लगता कि वह गूगल पर हमारे नाम सर्च करेंगी। वह किसी भी बात पर विश्वास नहीं करेंगी। ऐश्वर्या ने आराध्या को अच्छी तरह सिखाया है कि वह जो कुछ भी पढ़ें, उस पर विश्वास न करें। जैसे मेरे माता-पिता मेरे साथ थे, हम परिवार के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं इसलिए ऐसा कभी कोई मौका नहीं आया जब किसी को किसी पर सवाल उठाने की जरूरत पड़ी हो।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




