'AI से मुझे डर लगता है...', अभिषेक बच्चन ने एआई को लेकर दिया बेबाक बयान, कहा- 'एक्टर्स को इससे हो सकता है नुकसान'
अभिषेक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बारे में अपनी राय दी है कि यह कैसे एक्टर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल प्ले किए हैं। उन्होंने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर बतौर एक्टर और विलेन का किरदार निभाया है। अभिषेक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बारे में अपनी राय दी है कि यह कैसे "एक्टर्स के लिए नुकसानदायक" हो सकता है।
AI को लेकर बोले अभिषेक
ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए, अभिषेक ने कहा कि AI उन्हें डराता है, और कहा कि वह इसके साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हैं। अभिषेक ने एआई पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'एआई मुझे डराता है। हर एक्टर को इससे डर लगना चाहिए। क्रिएटिव काम में एआई बहुत कुछ बदल देगा। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो एक्टर्स के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स आदि में एआई बहुत फायदेमंद है। इससे हमारा काम का समय कम होगा और फिल्म का बजट भी घट सकता है।'
इंसान की कमी एआई पूरी नहीं कर सकता
अभिषेक क्रिएटिव नजरिए को लेकर बोले, 'मैंने कई एआई से बनी चीजें देखी हैं। वो बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन उनमें जान नहीं होती। इंसान की वो कमी जो हमारी खूबसूरती है, वो एआई में नहीं होती। मुझे लगता है कि मेडिकल और कानूनी क्षेत्र में एआई से बहुत बदलाव आएंगे। फिल्मों और क्रिएटिव काम के बारे में मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता। मैं एआई की पूरी समझ नहीं रखता, इसलिए मुझे इससे थोड़ा डर लगता है। मैं इसके बारे में पढ़ता हूं और सीखता रहता हूं।'
AI के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं अभिषेक
एक्टर ने कहा कि AI कई फील्ड्स पर असर डाल सकता है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेडिकल और लीगल फील्ड में बहुत बदलाव आने वाला है, खासकर AI के साथ। जहां तक क्रिएटिव और फिल्मों की बात है, मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहूंगा कि यह फायदेमंद होगा या नहीं। मुझे AI लैंडस्केप की पूरी समझ नहीं है, इसलिए मैं इसके साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हूं। मैं इसके बारे में बहुत कुछ सीखता और पढ़ता हूं।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


