अभिषेक बच्चनप-करिश्मा की शादी टूटने का कारण आया सामने? सीनियर जर्नलिस्ट बोले-बबीता थीं रिश्ते के खिलाफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने के कारण के बारे में सीनियर जर्नलिस्ट ने बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे बबीता कपूर इस शादी के खिलाफ थी। लगातार टल रही थी शादी की डेट। ये भी बड़ी वजह और टूट गया रिश्ता।

abhishek bachchan karisma kapoor

एक वक्त था जब करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर अमिताभ बच्चन के घर की बहू बनने वाली थीं। करिश्मा और अभिषेक बच्चन की ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की गई। बच्चन परिवार ने दुनिया के सामने करिश्मा को अपने घर की होने वाली बहू बताया। लेकिन कुछ ही महीनों में ये रिश्ता टूट गया। दोनों परिवारों में दरार आ गई और करिश्मा उसी साल एक नए रिश्ते में बंध गई। अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूटने के पीछे एक्ट्रेस की मां बबीता कपूर की नामंजूरी मानी गई थी। लेकिन अब एक और वजह सामने आई है।

प्रीन्यूप्टिअल एग्रीमेंट की वजह से टूटा रिश्ता?

सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने हाल में हिंदी रश से बातचीत में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के टूटे रिश्ते के बारे में बात की। जर्नलिस्ट ने बताया रिश्ता टूटने की एक वजह प्रीन्यूप्टिअल एग्रीमेंट था। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों की सगाई के बाद लगातार शादी की डेट टल रही थी। वो कहती हैं, ‘करिश्मा के और अभिषेक की इंगेजमेंट भी हो गई थी। तो इंगेजमेंट के बाद शादी का दिन पोस्टपोन होते गया। आखिर में दोनों की शादी कभी नहीं हुई।’

karisma kapoor

शादी के खिलाफ थीं बबीता कपूर

ज्योति वेंकटेश ने आगे कहा, 'कई रीजन लोग देते हैं। उसमें से एक रीजन था बबीता इस शादी के खिलाफ थी।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने भी सुना हुआ था प्रीन्यूप्टिअल एग्रीमेंट साइन करने के लिए मजबूर किया था मुझे।' उन्होंने आगे प्रीन्यूप्टिअल एग्रीमेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेन में वो एग्रीमेंट साइन करते थे शादी से पहले, जिसकी वजह से सारी प्रॉपर्टी दुल्हन के नाम हो जाती है। तो इसलिए शादी तोड़ दी गई।' ज्योति वेंकटेश ने आगे बताया कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई से पहले कपूर और बच्चन परिवार में बहुत करीबी रिश्ते थे। इस शादी के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते थे।

करिश्मा ने सगाई टूटने के कुछ ही महीनों बाद कर ली शादी

बता दें, अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने अक्टूबर 2002 में सगाई की थी। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर बच्चन परिवार ने दुनिया को इस रिश्ते के बारे में बताते हुए करिश्मा को अपनी बहू बताया था। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ कुछ ही महीनों में टूट गया। जनवरी 2003 में दोनों की सगाई टूट गई थी। इसके बाद करिश्मा ने उसी साल सितंबर में संजय कपूर के साथ शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए लेकिन अंत में ये रिश्ता भी साल 2016 में टूट गया। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की और बेटी आराध्य का जन्म हुआ।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।