Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhishek Bachchan Gives Reply To A Journalist Who Claimed Actor Buys Awards To Be Relevant
‘अवॉर्ड खरीदते हैं’, पत्रकार के इस दावे का अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब, लिखा- सबसे अच्छा तरीका है कि मैं…

‘अवॉर्ड खरीदते हैं’, पत्रकार के इस दावे का अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब, लिखा- सबसे अच्छा तरीका है कि मैं…

संक्षेप:

अभिषेक बच्चन को हाल ही में उनकी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। एक तरफ जहां अभिषेक ने इस अवॉर्ड की खुशी मनाई। वहीं दूसरी तरफ एक पत्रकार ने दावा कर दिया कि उन्होंने ये अवॉर्ड खरीदा है। अब एक्टर ने जवाब दिया है।

Wed, 29 Oct 2025 05:41 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अभिषेक बच्चन पर एक पत्रकार ने इल्जाम लगाया है। पत्रकार ने दावा किया है कि वह अवॉर्ड्स खरीदने लगे हैं। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उस पत्रकार को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि न कभी उन्होंने कोई अवॉर्ड खरीदा है और न ही कभी कोई अग्रेसिव पीआर किया है। इतना ही नहीं, अभिषेक ने अपने पोस्ट में और भी बहुत कुछ लिखा है। पढ़िए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्रकार ने क्या लिखा?

दरअसल, फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए अभिषेक बच्चन को हाल ही में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड के मिलने के कुछ दिन बाद एक पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “अभिषेक बच्चन अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह इस बात का भी उदाहरण हैं कि कैसे अवॉर्ड्स खरीदकर और पीआर पावर का इस्तेमाल कर लगातार चर्चा में बना रहा जा सकता है, जबकि उनके पास करियर में कोई सोलो ब्लॉकबस्टर नहीं है।”

अभिषेक का जवाब

अभिषेक ने इस आरोप का करारा जवाब दिया। उन्होंने कमेंट किया, "साफ-साफ कह दूं, मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा और न ही अग्रेसिव पीआर किया है। सिर्फ कड़ी मेहनत की है, खून–पसीना और आंसू बहाए हैं। मुझे पता है, आप मेरी बात पर यकीन नहीं करेंगे इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि मैं और ज्यादा मेहनत करूं ताकि आगे मेरी कोई भी उपलब्धि आपको कभी शक करने का मौका न दे। मैं आपको गलत साबित करूंगा।"

अभिषेक की अपकमिंग फिल्में

बता दें, फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' का निर्देशन शुजीत सरकार ने किया था। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अभिषेक के अभिनय की सराहना सभी ने की थी। अब अभिषेक बच्चन आने वाले सालों में ‘राजा शिवाजी’ और ‘किंग’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।