बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतकर अभिषेक बच्चन को आई ऐश्वर्या राय की याद, बोले- ये देखकर उन्हें...

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतकर अभिषेक बच्चन को आई ऐश्वर्या राय की याद, बोले- ये देखकर उन्हें...

संक्षेप:

अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को जीतकर वह इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने एक इमोशनल स्पीच दी है पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को लेकर।

Oct 12, 2025 03:17 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक बच्चन को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल हो गए हैं। 25 सालों के बाद अब अभिषेक को बेस्ट एक्टर के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। अभिषेक इस अवॉर्ड को पाकर काफी खुश हैं। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद अभिषेक ने एक इमोशनल स्पीच दी है। इतना ही नहीं स्पीच देते हुए उनकी आंखों में आंसू भी थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिषेक ने क्या कहा

अभिषेक ने कहा, ‘इस साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं और मैं नहीं जानता कि कितनी बार मैंने इस अवॉर्ड के लिए स्पीच तैयार की है। यह मेरे लिए सपना था और मैं काफी टच हूं। वहीं परिवार के सामने इसे पाकर ये और स्पेशल हो गया है। मैं कई लोगों को थैंक्स कहना चाहूंगा इसलिए कार्तिक आर्यन ठहर जाओ तुम अभी। तुम संभल जाओ तब तक। कार्तिक काफी इमोशनल हैं और उन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया सोचा मैं इमोशनल नहीं होने वाला।’

अभिषेक ने आगे कहा, ‘जिन भी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने मेरे साथ काम किया, मुझमें विश्वास रखा और मुझे मौके दिए 25 साल तक, ये आसान नहीं था।’

ऐश्वर्या-आराध्या को लेकर बोले

अभिषेक फिर ऐश्वर्या और आराध्या को लेकर बोलते हैं, ‘ऐश्वर्या और आराध्या थैंक्यू मुझे मेरे सपना पूरा करने का मौका दिया। आशा है कि इस अवॉर्ड को मुझे जीत कर देखते हुए उन्हें अपने सैक्रफाइज भी दिखे होंगे। मैं अपना ये अवॉर्ड 2 स्पेशल लोगों को देना चाहूंगा। ये फिल्म पिता और बेटी पर आधारित है और मैं इस अवॉर्ड को अपने हीरो, अपने पिता और अपने दूसरे हीरो अपनी बेटी को डेडिकेट करना चाहूंगा। थैंक्यू सो मच। मैं समझा नहीं सकता कि ये मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है।’

बता दें कि अभिषेक को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए मिला जिसे शूजित सरदार ने डायरेक्ट किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।