
अमिताभ बच्चन के अभिषेक की तारीफ करने पर बेटे बोले- वह इंसान ही हैं और हर पैरेंट की तरह…
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर या इंटरव्यूज में अक्सर बेटे अभिषेक के काम की तारीफ करते रहते हैं। अब अभिषेक ने इस पर अपनी बात रखी है।
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्युजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिषेक को पहली ही फिल्म से पिता अमिताभ बच्चन से कम्पेयर किया जाता था। यहां तक की आज भी 25 साल बाद भी अभिषेक का ये प्रेशर कम नहीं हुआ है। अभिषेक जो अब 50 साल के हो गए हैं, उन्होंने ये माना कि आलोचनाएं और पब्लिक फेलियर्स आपको साइकोलॉजिकली इफेक्ट करती है।
नेगेटिविटी पर बोले अभिषेक
ई टाइम्स से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, ‘जाहिर सी बात है आप निराशावादी हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगातार हफ्ते दर हफ्ते पब्लिकली अनसक्सेसफुल होने से नेगेटिविटी से अप्रभावित रहना मुश्किल हो जाता है। अभिषेक ने फिर कहा, लेकिन आपको फिर अपना बेस्ट देना पड़ता है ताकि आप निराशावादी ना रहें और आपको उसकी कड़वाहट ना हो। मेरा फोकस सिर्फ इस पर था कि क्या अच्छा हुआ ना कि क्या सही नहीं हुआ।’
पैरेंट्स के गर्व होने पर बोले
अभिषेक ने अपने पैरेंट्स अमिताभ और जया बच्चन को लेकर भी बात की और बताया कि क्या उन्हें एक्टर पर गर्व है। अभिषेक ने कहा कि उनके पैरेंट्स उनके एफर्ट्स पर गर्व है ना कि बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर। जब तक मैं अपना बेस्ट देता हूं, तब तक उनका सपोर्ट हमेशा मेरे साथ रहेगा।
वह भी तो इंसान हैं
उन्होंने इस बात पर भी अपनी बात रखी कि दुनिया अक्सर अमिताभ बच्चन को एक लार्जर देन लाइफ के रूप में ही देखती है। वह बोले, 'किसी न किसी वजह से हम सोचते हैं कि अरे नहीं, उसे ऐसा होने या इंसान होने की इजाजत नहीं है', लेकिन वह हैं। वह पिता और दादा भी हैं और उन्हें भी वैसा रिएक्ट करने का हक है जैसा हर पैरेंट करता है।'
अभिषेक लास्ट हाउसफुल 5 और कालीधर लापता में नजर आए थे। हाउसफुल 5 तो हिट थी, लेकिन कालीधर लापता को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब अभिषेक फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




