अभिषेक ने बताया, नागिन सॉस और स्विगी में क्यों लगाए पैसे, बोले-मिस्टर अमिताभ बच्चन अपने…

Feb 16, 2026 11:10 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक बच्चन ने कई बिजनस में इनवेस्टमेंट कर रखा है जिसमें नागिन सॉस, स्विगी और जेप्टो भी हैं। ग्लोबल बिनजनस समिट में उन्होंने बताया था कि इनमें पैसे लगाने का आइडिया उन्हें कैसे आया।

अभिषेक ने बताया, नागिन सॉस और स्विगी में क्यों लगाए पैसे, बोले-मिस्टर अमिताभ बच्चन अपने…

अभिषेक बच्चन अच्छे एक्टर होने के साथ बढ़िया बिजनस माइंड भी हैं। वह प्रो कबड्डी लीग के ओनर हैं, जयपुर पिंक पैंथर्स की फ्रैंचाइज है और इंडियन सुपर लीग टीम चेन्नइयन एफसी के को-ओनर हैं। इसके अलावा उन्होंने स्विगी, जेप्टो और नागिन सॉस में भी पैसे इन्वेस्ट कर रखे हैं। अब उन्होंने ग्लोबल बिजनस समिट में बताया कि नागिन सॉस, जेप्टो और स्विगी में पैसे लगाने का आइडिया उन्हें कैसे आया और पिता अमिताभ बच्चन से कैसे मदद मिल जाती है।

कैसे बने नागिन सॉस के पार्टनर

अभिषेक बच्चन ग्लोबल बिजनस समिट 2026 का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि वह नागिन सॉस का पार्टनर बनने का आइडिया घर बैठे आया था। अभिषेक बोले, 'नागिन सॉस मेरे घर ये बाई चांस ही आ गया। मैंने इसे टेस्ट किया और मुझे पसंद आया। मैं इसे बहुत यूज करता था फिर मैंने इस सॉस के पीछे काम कर रहे लोगों से पूछा, 'क्या मैं इसमें शामिल हो सकता हूं?' उन्हें फर्स्ट राउंड की फंडिंग चाहिए थी तो मैं स्ट्रैटजिक पार्टनर के रूप में जुड़ गया। मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि यह बहुत बढ़िया चल रहा है। जब मिस्टर अमिताभ बच्चन अपने नाश्ते के बगल में नागिन सॉस की बॉटल रखकर पोस्ट करते हैं तो काफी मदद मिलती है।'

ऐसे बने स्विगी और जेप्टो में इनवेस्टर

स्विगी और जेप्टो में इनवेस्टेमेंट की बात आई तो बोले कि यह शुरुआत भी पर्सनल एक्सपीरियंस की वजह से हुई थी। उन्होंने बताया कि एक दिन उनका नागिन सॉस खत्म हो गया तो उन्होंने डिनर के लिए इसे एक कॉमर्स ऐप से ऑर्डर कर लिया, वहीं से आइडिया आया। स्विगी से जुड़ना थाणे के मामलेदार मिसल की वजह से हुआ।

स्विगी को किया था कॉल

अभिषेक बताते हैं, 'मैंने एक दिन स्विगी को कॉल करके पूछा, 'गाइज आप लोग हर सुबह मुझे ये डिलीवर करते हैं, क्या मैं इसमें इनवेस्ट कर सकता हूं?' मैं उन कंपनियों में बहुत पैसा लगाता हूं जहां मुझे लगता है कि उन लोगों को कुछ देना चाहिए। फिर मैं उनमें इनवेस्ट करके पैसा कमाता हूं।'

अपकमिंग प्रोजेट्क्स

अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। मूवी में सुहाना खान भी हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभा रहे हैं। किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।