Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडabhinav kashyap says salman khan is insecure of his brother arbaaz khan
सलमान रात डेढ़ बजे मेरे कमरे… अभिनव कश्यप बोले-झगड़े में अपने भाई अरबाज पर फेंके थे बर्तन

सलमान रात डेढ़ बजे मेरे कमरे… अभिनव कश्यप बोले-झगड़े में अपने भाई अरबाज पर फेंके थे बर्तन

संक्षेप: सलमान खान की फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर खान परिवार पर वार किया है। डायरेक्टर ने बताया कि सलमान अपने भाई से इनसिक्योर हैं और दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

Tue, 21 Oct 2025 04:25 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान की फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप लगातार एक्टर और खान परिवार के बारे में इंटरव्यूज दे रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने बताया कि कि सलमान अपने भाई अरबाज को लेकर इनसिक्योर हैं और फिल्म में उनका रोल कटवा दिया था। डायरेक्टर ने बताया कि वो फिल्म में खुद को ज्यादा दिखाना चाहते थे। साथ ही ये बताया है कि अरबाज नहीं चाहते थे कि मलाइका मुन्नी बदनाम गाना करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिनव कश्यप के रूम में गए थे सलमान

बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में अभिनव ने कहा, “सलमान रात के डेढ़ बजे मेरे कमरे में आए थे। उन्होंने देखा कि फिल्म में अरबाज का एक चेज़ सीक्वेंस है, तो उन्होंने उसे हटा दिया। उन्हें इनसिक्यूरिटी थी। वो बस खुद को ज़्यादा दिखाना चाहते थे।” डायरेक्टर ने आगे कहा कि सेट पर सलमान और अरबाज के बीच एक बार ज़ोरदार झगड़ा भी हुआ था। उन्होंने कहा,“दोनों भाई एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन साथ रहते हैं। एक बार दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसमें सलमान ने बर्तन फेंक दिए थे। मैंने रोकने की कोशिश की तो सलमान बोले ‘तुम यहां हो ही नहीं, दूर रहो।’”

एडिटर को किया किडनैप

अभिनव कश्यप ने सलमान पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,“सलमान मेरे एडिटर और एडिटिंग मशीन को अपने फार्महाउस ले गए थे। बाद में एडिटर ने उन्हें समझाया कि वहां वोल्टेज फ्लक्चुएशन है, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। एक बार सलमान ने एडिटर को धमकाया था कि अगर डायरेक्टर ने फिल्म से छेड़छाड़ की, तो सिलेंडर घुसा दूंगा।”

सलमान खान का जवाब

बता दें, हाल में सलमान खान ने बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार पर अभिनव को जवाब दिया था। उन्होंने डायरेक्टर की बातों को झूठ और गलत बताया। अब इस नए मुद्दे पर सलमान कुछ रिएक्शन देंगे या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।