Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhinav Kashyap on Why Big Budget Movies dont Look Like that on Screen
क्यों कई बार चीप दिखती हैं बड़े बजट वाली फिल्में? अभिनव कश्यप ने खोली स्टार्स के नखरों की पोल

क्यों कई बार चीप दिखती हैं बड़े बजट वाली फिल्में? अभिनव कश्यप ने खोली स्टार्स के नखरों की पोल

संक्षेप:

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप ने बताया कि कई बार फिल्म स्टार्स के स्टाइलिस्ट ही हल्के से बाल झाड़ने के लिए दिन के 20 हजार रुपये चार्ज कर देते हैं और प्रोडक्शन टीम को वो सब झेलना पड़ता है।

Jan 04, 2026 07:18 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे कई एक्टर्स अपने साथ-साथ अपनी टीम के लिए भी ओवरचार्ज करते हैं। यही वजह होती है कि बड़े एक्टर्स को साइन करना इतना महंगा हो जाता है, कि फिल्म का बजट देखने पर तो बहुत महंगा लगता है, लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार होती है तो वह कॉस्ट फिल्म में जस्टिफाई होती नजर नहीं आती है। कई बार फिल्म का VFX संतुष्टिजनक नहीं लगता है तो कई बार फिल्म की एडिटिंग और बाकी चीजों में दर्शकों को मजा नहीं आता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे बढ़ जाता है फिल्मों का बजट?

अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “बहुत बुरी हालत है यहां। आपको मालूम है, मेल एक्टर्स जिनके इतने छोटे-छोटे बाल हैं। सुबह आकर उनके बाल झाड़ने के 20 हजार रुपये ले जाता है, दिन का। वहां आप नाई को नाई बोल दो तो बुरा माना जाता है। वो कहता है मैं एक हेयर स्टाइलिस्ट हूं। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर जो 18-18 घंटे काम करते हैं लगातार, उन्हें पूरे महीने का एक लाख रुपये मिलता है। आप जोड़ लीजिए कि दिन का कितना हुआ, मुश्किल से 3 हजार रुपये।”

ये भी पढ़ें:सलमान खान के परिवार की बहू बनने वाली टीना कौन हैं? बनेंगी अयान की दुल्हनिया
ये भी पढ़ें:सलमान के भांजे ने की सगाई, गर्लफ्रेंड को किया किस, फोटोज पर आया मलाइका का कमेंट

सलमान खान के खिलाफ खुलकर बोले

बता दें कि अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बारे में इंटरव्यूज में बहुत कुछ बुरा-भला कहा है। उन्होंने बताया है कि सलमान खान फिल्म दबंग की शूटिंग के दौरान बिलकुल भी कॉपरेट नहीं किया करते थे और उनकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुआ करती थी। अभिनव ने दावा किया कि सलमान खान और उनके भाइयों ने मिलकर उनका करियर जानबूझकर खराब किया। उन्होंने सलमान के परिवार को "विंडिक्टिव" यानि बदला लेने की नीयत रखने वाला बताया है। जिसके बाद उन्होंने खुलकर उनके खिलाफ बोलना शुरू किया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।