Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhinav Kashyap Claim Salman Khan Kidnapped His Movie Editor
अभिनव कश्यप का दावा- मेरे एडिटर को किडनैप करके फार्महाउस ले गए सलमान खान और…

अभिनव कश्यप का दावा- मेरे एडिटर को किडनैप करके फार्महाउस ले गए सलमान खान और…

संक्षेप: अभिनव कश्यप कुछ दिनों से सलमान खान को लेकर काफी विवादित कमेंट कर रहे हैं। वह एक के बाद एक सलमान को लेकर शॉकिंग स्टेटमेंट दे रहे हैं। अब उन्होंने फिर एक बड़ा दावा किया है।

Wed, 22 Oct 2025 08:52 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्ममेकर और अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप कुछ दिनों से अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी विवाद में हैं। वह कई इंटरव्यूज में कई एक्टर्स खासकर सलमान खान पर निशाना साधते दिखे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सलमान को लेकर विवादित कमेंट दिया है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख और आमिर को लेकर भी कहा। अभिनव का दावा है कि अंडरवर्ल्ड ने सलमान, शाहरुख और आमिर खान को निकनेम दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि बोनी कपूर ने उनकी चुगली बहुत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडरवर्ल्ड ने दिए थे नेकनेम

अभिनव बोलते हैं कि सलमान खान को अंडरवर्ल्ड ने निकनेम दिया था नंगा,शाहरुख खान को हकला और आमिर को बटला बोलते थे। एक बार सलमान मेरे एडिटर को किडनैप करके मेरी एडिटिंग मशीन को भी फार्महाउस ले गए। सलमान खान अपने बारे में बहुत सोचते हैं, लेकिन दूसरों का भला न हो जाए इसका बहुत ध्यान रखते हैं। जरूरत पड़ी तो गलवान के लिए मूछें बढ़ाकर घूम रहे थे, लेकिन मेरी फिल्मों के लिए नहीं बढ़ाई थी।

बोनी ने की थी सलमान को उनकी चुगली

बोनी कपूर को लेकर अभिनव ने कहा, ‘बोनी कपूर ने भी मेरे हालात बहुत खराब किए। सलमान खान को लेकर मेरी चुगली करने में बोनी कपूर का बहुत बड़ा हाथ था।’

अभिनव का दावा सलमान ने किया था एडिटर किडनैप

अभिनव का यह भी दावा है कि सलमान ने एक बार उनकी फिल्म के एडिटर को किडनैप कर दिया था ताकि वह फिल्म के फाइनल कट को कंट्रोल कर पाएं। उन्होंने कहा, सलमान ने मेरे एडिटर को किडनैप कर लिया और एडिटिंग मशीन को अपने फार्महाउस ले गए। उन्होंने कहा कि तभी वापस भेजेंगे जब एडिटर उन्हें एक्सप्लेन करेंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।