Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhimanyu Singh on slapping sridevi in mom says dar lag raha tha bollywood news
श्रीदेवी को थप्पड़ मारने, उनके बाल खींचने से घबरा रहा था एक्टर, बोला- डर था कि...

श्रीदेवी को थप्पड़ मारने, उनके बाल खींचने से घबरा रहा था एक्टर, बोला- डर था कि...

संक्षेप:

2017 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म मॉम श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में एक सीन था जहां एक्टरअभिमन्यु सिंह को श्रीदेवी के बाल खींचने थे, उन्हें थप्पड़ मारना था। अब अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वो सीन करते वक्त उन्हें डर लग रहा था। 

Jan 22, 2026 06:37 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में आई फिल्म मॉम थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म से जुड़ा किस्सा एक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया है। फिल्म में एक जगह अभिमन्यु सिंह को श्रीदेवी को थप्पड़ मारना था, उनके बाल खींचने थे और उनकी पीठ पर बैठना था। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि वो सीन करते वक्त उन्हें डर था। उन्होंने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रीदेवी को थप्पड़ मारने वाला सीन

अभिमन्यु सिंह ने कहा कि श्रीदेवी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस थीं। उनके मन में उनसे बड़ा कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि जब श्रीदेवी ने उनकी परफॉर्मेंस देखी तो उन्होंने उनकी तारीफ की। इसके बाद अभिमन्यु सिंह ने उस सीन के बारे में बात की जब उन्हें श्रीदेवी को थप्पड़ मारना था और उनके बाल खींचने थे।

अभिमन्यु से नहीं हो पा रहा था वो सीन

डिजिटल कमेंट्री से खास बातचीत में अभिमन्यु सिंह ने कहा, “जब वो सीन करने का मौका आया जिसमें कि मुझे उनके बाल वगैरह खिंचने थे और यहां तक की उनकी पीठ पर मुझे बैठना था। मैंने कहा उनकी पीठ पर तो मैं बिल्कुल नहीं बैठ सकता हूं क्योंकि मैं बिल्कुल सहज नहीं था। तो मैं ऐसे साइड से उनके ऊपर पैर रखकर बैठा, उनके बाल खींचने थे। वो मुझसे हो ही नहीं पा रहा था।”

मॉम का सीन

श्रीदेवी ने अभिमन्यु से क्या कहा था?

उन्होंने आगे कहा कि श्रीदेवी ने जब मॉनिटर देखा और उन्होंने मुझसे कहा कि आप मुझे इतने प्यार से क्यों खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बाल आप जोर से खींचिए। अभिमन्यु ने श्रीदेवी से कहा, “मुझे डर है कि उन्हें कुछ हो न जाए”। इसपर श्रीदेवी ने उन्हें कहा कि आप मेरी चिंता मत कीजिए।

मुंह पर 8-10 सेकेंड तक पॉलीथिन में रखना था श्रीदेवी का मुंह

उसी सीन के दौरान अभिमन्यु को श्रीदेवी के मुंह पर पॉलीथीन डालकर उन्हें टॉर्चर करना था। इस सीन के बारे में बात करते हुए अभिमन्यु ने कहा कि मुझे 8-10 सेकेंड वो पॉलीथिन उनके मुंह पर डालकर रखनी थी। तब श्रीदेवी ने उनसे कहा कि जब उनकी सांस टूटेगी तब वो अभिमन्यु को पैर से पीठ पर मारेंगी, तब ही वो पॉलीथिन हटाएं। उससे पहले वो पॉलीथिन न छोड़े।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।