Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAbhijeet bhattacharya calls srk his twin said everything is Shahrukh what can I do
शाहरुख ने ही लिखे और गाए हैं गाने… किंग खान का नाम सुन फिर खीजे अभिजीत भट्टाचार्य

शाहरुख ने ही लिखे और गाए हैं गाने… किंग खान का नाम सुन फिर खीजे अभिजीत भट्टाचार्य

संक्षेप:

  • अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर शाहरुख खान के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। उन्होंने फिर खीज निकाली है कि लोग उनके गाए गानों को बोलते हैं कि फलां गाना शाहरुख खान का है।

Apr 10, 2025 12:45 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य शाहरुख खान के लिए कई फिल्मों में आवाज दे चुके हैं। हालांकि अब अभिजीत की बातों में शाहरुख के लिए अक्सर तल्खी दिख जाती है। वह उनके खिलाफ कुछ न कुछ ऐसा बोल देते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। अब एक नए इंटरव्यू में अभिजीत ने फिर नाराजगी जताई कि गाने उन्होंने ने गाए पर क्रेडिट शाहरुख खान को मिलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोले- शाहरुख हैं मेरे जुड़वां

एएनआई के साथ बातचीत में अभिजीत ने शाहरुख के साथ अपने 'अजीब' से रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर वह बोले, कोई रिश्ता ही नहीं है। 'हम जुड़वां भाइयों की तरह हैं, मेरा मतलब है, आवाज के मामले में। अब मुझे अहसास हुआ कि ये सारे गाने मेरे नहीं हैं। शाहरुख खान ने गाए हैं, शाहरुख ने गाने लिखे हैं, शाहरुख ने म्यूजिक कंपोज किया है, शाहरुख ने फिल्म बनाी है, शाहरुख ही सिनेमैटोग्राफर हैं। सब कुछ शाहरुख ही हैं। मैं क्या कर सकता हूं? लोग मुझसे बोलते हैं कि ये शाहरुख खान का गाना है, तब मुझे अहसास होता है, ओह, सही कहा, ये मेरा नहीं है। सब कुछ तो वो ही है तो भाई मैं क्या करूं।'

ऐवरेज फिल्म थी चलते-चलते

जब चलते-चलते और तौबा तुम्हारे ये इशारे गानों का जिक्र छिड़ा तो अभिजीत बोले, 'चलते-चलते फिल्म ऐवरेज ही थी, गाने हिट थे, सिर्फ गाने ही हिट थे, पर अब क्या कर सकते हैं।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।