आमिर खान ने हैप्पी पटेल से पहले घटाया 18 किलो वजन! बिना वर्कआउट सिर्फ डाइट ने किया यह कमाल

Jan 14, 2026 09:16 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म से पहले अपना 18 किलो वजन घटा लिया है, आमिर खान ने यह कमाल सिर्फ डाइट के दम पर किया है। हालांकि यह बदलाव उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लुक के लिए नहीं किया है।

आमिर खान ने हैप्पी पटेल से पहले घटाया 18 किलो वजन! बिना वर्कआउट सिर्फ डाइट ने किया यह कमाल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट के जरिए 18 किलो वजन घटाया है। आमिर खान ने बताया कि यह बदलाव सेहत को ध्यान में रखते हुए किया गया है, न कि उनकी किसी अपकमिंग फिल्म में उनके लुक के लिए। आमिर खान ने यह भी बताया कि वजन घटाने के साथ ही उन्होंने एक बड़ी कमाल की चीज नोटिस की है कि उनकी माइग्रेन की दिक्कत में भी काफी सुधार आ गया है। मालूम हो कि आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

आमिर खान ने यूं घटाया है वजन

आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा, "अठारह किलो, असल में।" आमिर खान ने कहा, "यह अपने आप ही हो गया। स्वास्थ्य कारणों के चलते जो नई डाइट मैं फॉलो कर रहा हूं वो किसी करिश्मे की तरह काम कर रही है।" आमिर खान ने यह भी बताया कि वजन घटने के साथ ही उनकी माइग्रेन की दिक्कत में काफी सुधार आया है। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के जरिए उनके भान्जे इमरान खान फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन क्या वाकई?

इमरान के कमबैक पर क्या बोले?

आमिर खान ने कमबैक के कयासों पर जवाब दिया, "यह इमरान के लिए प्रॉपर कमबैक जैसा नहीं है। मेरा और इमरान, दोनों का कैमियो रोल है। मैंने अपने करियर में बहुत ज्यादा कॉमेडी रोल नहीं किए हैं, हालांकि लोगों को अभी भी अंदाज अपना अपना याद है।" बता दें कि फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दार लीड रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में वीर का रोल एक लंदन में पले-बढ़े लड़के का है, जो एक मिशन के तहत भारत आया है।

वीर दास ने फिल्म के लिरिक्स भी लिखे हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म की थीम पर कमेंट किया था। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "रूट में यह फिल्म हर NRI की बात करती है और उन्हें गलत साबित करती है। उनका भारत को लेकर नजरिया गलत है।"

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;