आमिर खान ने की थी अपनी जान लेने की कोशिश, रीना दत्ता से तलाक के बाद ऐसी कर ली थी जिंदगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान ने बताया कि वह अपनी पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद इस कदर टूट गए थे कि वह रोज शराब पीने लगे थे। आमिर ने बताया कि वह तब तक पीते थे जब तक वो बेहोश नहीं हो जाते।

Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की लव स्टोरी इंडस्ट्री की कुछ सबसे अनूठी प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। दोनों एक दूसरे से बेइन्तेहां प्यार करते थे और जब दोनों अलग हुए तो कम लोग यह जानते हैं कि आमिर खान बुरी तरह टूट गए थे। आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक उससे कहीं ज्यादा नाटकीय था जितना लोगों को खबरों में नजर आया। आमिर खान ने बहुत ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था और उन्होंने अपनी जान तक लेने की कोशिश की। वह अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के बाकी लोगों से पूरी तरह कट से गए थे। आमिर खान ने यह पूरा किस्सा खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया।

फिल्मी थी आमिर और रीना की लव स्टोरी

आमिर और रीना दत्ता की लव मैरिज हुई थी और शादी के पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया था। आमिर खान फिल्मी लव स्टोरीज की तरह अपनी खिड़की पर घंटों बिताया करते थे ताकि रीना की एक झलक पा सकें। उन्होंने रीना को अपने खून से लेटर भी लिखा था जो रीना को इंप्रेस नहीं कर सका। वह तब तक रीना को इंप्रेस करने की कोशिश करते रहे, जब तक रीना मान नहीं गईं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की और दोनों बहुत खुश थे, लेकिन साल 2002 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

आमिर बोले- मैं पीते-पीते बेहोश हो जाता था

आमिर खान ने 'द लल्लनटॉप' के साथ बातचीत में बताया, "जिस दिन मैं और रीना अलग हुए उस शाम मैंने शराब की एक पूरी बोतल खत्म कर दी और अगले डेढ़ साल तक मैं रोज शराब पीता रहा। मैं सोता नहीं था। मैं पीते-पीते बेहोश हो जाता था। मैं खुद की जान लेने की कोशिश कर रहा था।" आमिर खान ने बताया, "मैं उस वक्त काम नहीं कर रहा था। ना ही मुझे किसी से मिलने का मन करता था। उसी साल लगान रिलीज हुई और अखबारों के आर्टिकल्स में मुझे 'मैन ऑफ द ईयर' बताया गया। मुझे यह बहुत विरोधाभासी बातें लगीं।"

अलग होने के बाद भी नहीं कम हुआ प्यार

आंखों में आंसू लिए आमिर खान ने गाना गाया। आमिर खान ने कॉफी विद करण के पिछले सीजन में रीना दत्ता के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं और रीना 16 साल के लंबे वक्त तक शादी के बंधन में रहे। जब हम अलग हुए तो यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए भी बहुत धक्का पहुंचाने वाली बात थी। हमने इस सिचुएशन को हैंडल करने की हर संभव कोशिश की। मेरे और रीना के दिल में अलग होने के बाद भी एक दूसरे के लिए प्यार और इज्जत कम नहीं हुई।" रीना दत्ता से अलग होने के बाद साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी की।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान कर रहे थे सुसाइड की कोशिश, तलाक के बाद ऐसी कर ली थी अपनी जिंदगी