आमिर खान फिर लेंगे नया अवतार! 61 की उम्र में लेंगे 25 वाला लुक, वजन घटाने पर मेहनत शरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान ने जब-जब अपना लुक बदला है, तब-तब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है, लेकिन इस बार जब वह एक मेजर ट्रांसफॉर्मेशन करने जा रहे हैं, तो वजह और भी ज्यादा खास है।

Lalkaara
आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म 'ललकारा' के लिए वजन घटाना शुरू कर दिया है, लेकिन क्यों?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने जब-जब अपनी किसी फिल्म के लिए लुक ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वो फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही है। अब एक बार फिर इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपना लुक बदलने जा रहे हैं। आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'ललकारा' के लिए आशुतोष गोवारिकर के साथ हाथ मिला रहे हैं। यह फिल्म क्यों खास है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इससे पहले इस जोड़ी ने हमें 'लगान' जैसी कल्ट हिट मूवी दी थी। पिछली बार जहां आमिर भुवन नाम के गांव वाले के किरदार में दिखे थे, वहीं इस बार वह अलग अवतार में होंगे।

25 साल के लड़के का लेना होगा लुक

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काम शुरू भी कर दिया है। आमिर खान अपनी अपकमिंग मूवी के लिए काफी ज्यादा वेट लॉस करेंगे और इसके लिए उन्होंने डाइट और वर्कआउट शुरू भी कर दिया है। खबरों की मानें तो आमिर खान को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक 25 साल के लड़के का किरदार निभाना है। जबकि असल जिंदगी में वह 61 साल के हैं। जाहिर है कि उनके लिए यह जर्नी आसान नहीं होगी, लेकिन आमिर ने ऐसे कमाल पहले कई बार किए हैं।

पहले कब-कब किया ट्रांसफॉर्मेशन?

आमिर खान ने इससे पहले '3 इडियट्स', 'दंगल' और 'गजनी' जैसी मूवीज के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन करके दिखाया है, जिसे देखकर लोग शॉक्ड रह गए थे। हालांकि इस बार चीजें उनके लिए और भी ज्यादा टफ होने वाली हैं। क्योंकि उम्र के मुताबिक उनके लिए ऐसी फिजीक अचीव करना आसान नहीं होगा। बात 'ललकारा' की कहानी की करें तो पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के हिट होने की कितनी संभावना है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें क्रिकेट, दुश्मनी और देशभक्ति वाला ट्विस्ट है।

पिछली बार 'सितारे जमीन पर' में दिखे

आमिर खान की इस मूवी में बंटवारे के बाद लोगों पर इसके असर और इसके भावनात्मक पहलू को भी छूने की कोशिश करेगी। जाहिर है कि मूवी में हमें बहुत सारे पहलू देखने को मिलने वाले हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाएगी, इसका जवाब तो हमें आने वाले वक्त में ही मिलेगा। हालांकि उससे पहले लोग आमिर खान का नया ट्रांसफॉर्मेशन देखने को बेताब हैं। इससे पहले आमिर खान पर्दे पर 'सितारे जमीन पर' में काम करते नजर आए थे। लेकिन 'ललकारा' के जरिए वो क्या नया पेश करेंगे, जल्द पता चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान फिर लेंगे नया अवतार! 61 की उम्र में लेंगे 25 वाला लुक, लेकिन क्यों?