आमिर खान ने गजिनी विलेन प्रदीप रावत अचानक गले लगा कर दिया सरप्राइज, वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गजिनी के विलेन प्रदीप रावत के साथ सबसे अच्छी दोस्ती रखते आमिर खान, सरप्राइज दे कर लगाया गले।

आमिर खान ने गजिनी विलेन प्रदीप रावत अचानक गले लगा कर दिया सरप्राइज, वीडियो वायरल

आमिर खान की फिल्म सरफ़रोश को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई है। आमिर खान, सोनाली बेंद्रे समेत सरफ़रोश से जुड़े कई सितारे स्क्रीनिंग पर नज़र आए। लेकिन गजिनी के विलेन प्रदीप रावत से आमिर की मुलाकात हाईलाइट बन गई। सरफ़रोश की स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है जिसमें गजिनी विलेन प्रदीप रावत पैपराजी से बातचीत करते हैं तभी आमिर उन्हें पीछे से सरप्राइज देते हैं। दोनों की मुलाकात का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

प्रदीप रावत को ऐसे लगाया गले

आमिर खान ने अपनी फिल्म सरफ़रोश के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए थे। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ये फिल्म उनके लिए खास है और अब 25 साल पूरे होने पर वो फिल्म के पलों को दोबारा जी पर रहे हैं और अपनी पुरानी कास्ट से मिल रहे हैं। इसी बीच उनकी गजिनी में विलेन प्रदीप रावत के साथ मुलाकात का प्यारा वीडियो फैंस पसंद कर रहे हैं।

प्रदीप और आमिर की दोस्ती

प्रदीप रावत और आमिर खान ने साल 2008 में आई ब्लॉकबस्टर गजिनी में काम किया था। ये फिल्म विलेन गजिनी के नाम पर बनी थी जिसने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में गजिनी के किरदार में प्रदीप रावत का खौफ देख कर उन्हें उस समय का सबसे बड़ा विलेन मान लिया गया था। लेकिन ऑफ स्क्रीन आमिर खान के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी। आमिर और प्रदीप की दोस्ती का एक नज़ारा एक्टर की बेटी आयरा खान की शादी के रिसेप्शन में भी देखने को मिली थी। एक्टर ने अपने सभी पुराने को-एक्टर्स, दोस्त यारों को बुलाया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान ने गजिनी विलेन प्रदीप रावत अचानक गले लगा कर दिया सरप्राइज