आमिर खान बनेंगे 'सुपरहीरो', इस डायरेक्टर के साथ पहली बार करेंगे काम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। आमिर खान ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, आमिर ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। 

Aamir Khan
साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे आमिर की फिल्म?

चबॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर खबर है कि वो एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं। आमिर खान की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, आर बाल्की फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।

सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अब भी अपनी शुरुआती स्टेज में है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। आमिर खान को प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, आमिर खान ने फिल्म को अभी आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।

बड़े स्केल पर बनाई जाएगी ये फिल्म

मेकर्स अगले कुछ महीने फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और मुख्य किरदार को तैयार करने में लगाएंगे। क्योंकि ये फिल्म एक बड़े स्केल पर प्लान की जा रही है, इसलिए आगे बढ़ने से पहले इसके प्रोडक्शन डिजाइन और पूरे लुक पर भी काम किया जाएगा।

आमिर खान के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा स्क्रीनप्ले

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर्स आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म का स्क्रीनप्ले तैयार कर रहे हैं। अगर आमिर खान फिल्म में नजर आते हैं तो ये पहली बार होगा जब आमिर खान साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ पहली बार फिल्म करेंगे। आमिर और साजिद लंबे वक्त से एक दूसरे के दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने साथ में कभी काम नहीं किया है।

अमिताभ बच्चन के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं आर बाल्की

आर बाल्की की बात करें तो उन्हें अमिताभ बच्चन की चीनी कम, पा, शामिताभ, की एंड का, पैडमैन, चुप, लस्ट स्टोरीज 2 और घूमर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। आर बाल्की अपने करियर में कई बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खान- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान कभी काम नहीं किया है।

2017 में क्या बोले थे आर बाल्की?

2017 में एक इंटरव्यू में आर बाल्की ने कहा था कि इंडस्ट्री के खान्स बनाने में काफी वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा, "अगर मैं उन लोगों के साथ अभी फिल्म बनाने का सोचों, तो जब तक मैं शुरू करूंगा तब तक मैं काफी बूढ़ा हो जाऊंगा... मैं प्रैक्टिकल रहना पसंद करूंगा।"

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आशुतोष गोवारिकर के साथ ललकार नाम की फिल्म में नजर आएंगे। ललकार एक पीरियॉडिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जो 1952 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच पर आधारित होगी। आमिर खान फिल्म में लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट नवंबर 2026 में इस फिल्म का शूट शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ, इस फिल्म के बाद आमिर खान राजकुमार हीरानी की फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं।

2009 में रिलीज हुई थी थ्री इडियट्स

थ्री इडियट्स की बात करें तो ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में करीना कपूर फीमेल लीड में नजर आई थीं। बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे। थ्री इडियट्स आमिर खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म को राजकुमार हीरानी ने ही डायरेक्ट किया था। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान बनेंगे 'सुपरहीरो', इस डायरेक्टर के साथ पहली बार करेंगे काम?