हॉलीवुड स्टूडियो ने नहीं माना आमिर खान का यह फैसला, बदल जाती 'लाल सिंह चड्ढा' की किस्मत!
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कई वजहों से विवादों में रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान अपनी इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लेने वाले थे।

साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कई वजहों से वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। लेकिन यही फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसे बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक थी, जिसे आमिर खान ने अपने ढंग से बनाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में आमिर खान की जगह कोई और लीड रोल प्ले करने वाला था? आमिर खान इस फिल्म को लेकर एक ऐसा क्रेजी डिसीजन लेने वाले थे, जिसके चलते इस फिल्म की किस्मत ही बदल जाती, लेकिन फिर हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस के फैसलों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए और उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा।
पहले शूट किया गया था 22 मिनट का 'टेस्ट रिलीज'
आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने जब इस फिल्म का 22 मिनट का शूट देखा तो उन्होंने मन बना लिया था कि वह इस फिल्म में खुद काम नहीं करेंगे, बल्कि किसी ऐसे को यह फिल्म करने देंगे, जो उनसे कहीं बेहतर यह फिल्म कर पाता। आमिर खान ने यह फैसला क्यों लिया और आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा था? चलिए जानते हैं पूरा किस्सा। हुआ यह कि आमिर खान की जब फिल्म बनाए जाने से पहले इसके निर्देशक अद्वैत चंदन से बात हुई, तो उन्होंने अद्वैत को एक मशवरा दिया, जिसके आधार पर वो यह तय कर पाते कि इस फिल्म के लीड हीरो के लिए बेस्ट कास्टिंग क्या हो सकती है।
जुनैद के ऊपर फिल्माए गए थे सभी मुश्किल सीन्स
आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'तो हुआ यह कि मैंने अद्वैत से कहा कि तुम लाल सिंह के 7-8 सीन लो और फिर उन्हें जुनैद खान (आमिर खान के बेटे) पर शूट करो।' आमिर खान ने अद्वैत से कहा कि यह टेस्ट रिलीज सिर्फ तुम्हारे लिए होगी। क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम्हें इस फिल्म की कास्टिंग के लिए मदद मिल जाए। मालूम हो कि 'टेस्ट रिलीज' फिल्म के कुछ सीन शूट करने के बाद कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाई जाने वाली क्लिप होती हैं, जिनके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सके कि फिल्म के कुछ सबसे अहम सीनों पर लोगों का रिएक्शन किस एक्टर के साथ कैसा आएगा। आमिर खान का यह सुझाव निर्देशक अद्वैत को पसंद आया।
आमिर का बेटा करने वाला था रोल, लेकिन फिर...
आमिर खान ने बताया, 'टेस्ट रिलीज में फिल्म के कुछ सबसे अहम और मुश्किल सीन शूट किए गए थे। जब मैंने वो सीन पहली बार देखे तो मैं शॉक्ड था। मैंने ये टेस्ट रिलीज अपने परिवार और मंसूर को दिखाए। मंसूर बहुत सख्त आदमी है, उसे फर्क नहीं पड़ता कि आपकी मम्मी हैं, कि पापा हैं, कि भाई है। उसने (मंसूर ने) कहा- आमिर, तुम्हें जुनैद को लेना चाहिए। तुम्हें यह फिल्म नहीं करनी चाहिए। वह बहुत अच्छा कर रहा है। यह तुम्हारे लिए नहीं है। वही लाल सिंह है। हालांकि आखिर में कई कारणों के चलते हम जुनैद के साथ काम नहीं कर पाए।' जब आमिर खान से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि LA में मौजूद हेड ऑफ स्टूडियो को ऐसा लग रहा था कि वह शायद इस फिल्म के जरिए अपने बेटे को लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


