आमिर खान का दावा, सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है ‘3 इडियट्स’ के फुंसुक वांगडू का किरदार
Sonam Wangchuk: आमिर खान हाल ही में दिए इंटरव्यू में ये दावा किया है कि '3 इडियट्स' में जो फुंसुक वांगडू का किरदार वो एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को एक इवेंट में कहा कि साल 2009 में आई उनकी फिल्म '3 इडियट्स' में उनका किरदार फुंसुख वांगडू एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। उन्होंने इसे एक गलतफहमी बताया और कहा कि सोनम वांगचुक खुद भी ये बात बोल चुके है।
आमिर खान का पूरा बयान
इंग्लैंड में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के एक इवेंट में आमिर खान गुरुवार को शामिल हुए थे। इसी इवेंट में आमिर से ‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक पर एक सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘ये एक गलतफहमी है। मुझे पता है, मैंने भी चतुर (ओमी वैद्य) का वीडियो देखा। वो गलत हैं। फिल्म बनाते समय न तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और न ही राइटर अभिजात जोशी, सोनम वांगचुक को जानते थे।’
आमिर खान का अनशन पर पहला रिएक्शन
आमिर खान ने आगे कहा, ‘मिस्टर सोनम ने भी ये साफ किया था कि ये किरदार उनके बारे में नहीं है। बहरहाल हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि मिस्टर सोनम अपना उपवास खत्म कर दें।’
सोनम वांगचुक ने ‘3 इडियट्स’ पर क्या कहा था?
जब सोनम वांगचुक 'कौन बनेगा करोड़पति' में आए थे तब उन्होंने कहा था, ‘अगर आप कहते हैं कि ये फिल्म मुझसे प्रेरित है, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। बहुत से लोग कहते हैं कि ये फिल्म मुझ पर आधारित है, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। मैं नहीं चाहता कि देश के लोग किसी बात को सिर्फ इसलिए मान लें क्योंकि वो किसी फिल्म से जुड़ी है। इसलिए, भले ही फिल्म मुझसे प्रभावित हो, मुझे इस पर कोई खास गर्व नहीं है। और अगर ये मुझसे प्रेरित नहीं है, तो मुझे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।’
क्या है सोमन वांगचुक की मांग?
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले अनशन कर रहे हैं। वे कथित NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। खराब होती सेहत और नेताओं व बॉलीवुड हस्तियों की ओर से उनके विरोध-प्रदर्शन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बावजूद वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

