लाल सिंह चड्ढा के लिए बेटे जुनैद का टेस्ट देख हिल गया था आमिर खान का कॉन्फिडेंस, बोले - मेरी परफॉर्मेंस हुई डिस्टर्ब
आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। इस बीच आमिर ने अपने बेटे और लाल सिंह चड्ढा फिल्म का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

आमिर खान ने काफी मेहनत से लाल सिंह चड्ढा फिल्म बनाई थी। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद भी थी, लेकिन ये चली नहीं। लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक थी। फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने इसके बाद लंबा ब्रेक भी ले लिया था फिल्मों से। अब आमिर ने हाल ही में बताया कि वह पहले चाहते थे कि उनका बेटा जुनैद लीड रोल करे।
आमिर ने लिया जुनैद का टेस्ट
जियो हॉटस्टार से बात करते हुए आमिर ने बताया कि उन्होंने जुनैद को कुछ सीन करने को कहा था। आमिर ने बताया कि जब जुनैद लॉस एंजिल्स से एक्टिंग ट्रेनिंग लेकर भारत आए थे तो वह देखना चाहते थे कि जुनैद बतौर एक्टर कैसे हैं। आमिर ने उनका एक फिल्ममेकर के तौर पर टेस्ट लिया।
वह बोले, ‘मुझे फॉरेस्ट गम्प की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी और हम उसको लेकर काफी एक्साइटेड थे। उस वक्त जुनैद ने एल ए में अपना एक्टिंग कोर्स भी पूरा कर लिया था। मैंने फिर सोचा कि क्यों ना मैं चेक करूं कि वह क्या सीख कर आए हैं।’
डायरेक्टर को भी किया चैलेंज
आमिर ने फिर डायरेक्टर अद्वैत चौहान से फिल्म के कुछ सीन सेलेक्ट करने को कहा जुनैद के लिए। वह बोले, ‘मैंने अद्वैत को कहा कि लाल सिंह के 7-8 सीन लो और उन्हें जुनैद को दो। मैं देखना चाहता हूं कि वो क्या सीखा है, लेकिन टेस्ट आपके लिए भी है क्योंकि मैं देखना चाहता हूं कि क्या आप ऐसी फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हो। आप मुझे नहीं बल्कि जुनैद को डायरेक्ट करो। मैं देखना चाहता हूं कि आप कैसे करते हो।’
आमिर को कैसी लगी जुनैद की परफॉर्मेंस
आमिर ने आगे कहा, ‘उन्होंने 20 मिनट का शूट किया होगा। हमने 2-3 मुश्किल सीन उठाए थे। जब मैंने पहली बार देखा तो मैं काफी हैरान था। जुनैद इतना अच्छा था।’
आमिर से फिर पूछा गया कि क्या उन्होंने पर्सनल वजह से तो ये रिएक्शन नहीं दिया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने किरण से पूछा कि क्या ये पिता का प्यार बाहर आ रहा है तो किरण ने कहा नहीं, उन्होंने अच्छा किया।’
परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों को दिखाई जुनैद की परफॉर्मेंस
आमिर ने उस फुटेज को परिवार और इंडस्ट्री के करीबी लोगों को दिखाई। मुझे कहा गया कि आमिर तुम्हें खुद नहीं बल्कि जुनैद से ये फिल्म करवानी चाहिए।
क्यों फिर जुनैद की जगह आमिर ने क्या परफॉर्म
आमिर ने आगे कहा कि वह उस वक्त तक कन्विंस हो गई थे कि जुनैद को ही लाल सिंह चड्ढा के लिए लेना चाहिए। लेकिन फिर एल ए के स्टूडियो के हेड को लगा कि मुझे ही ये किरदार करना चाहिए। मुझे लगता है, उन्हें लगा होगा मैं अपने बेटे को प्रमोट कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमने आपके साथ डील साइन की है तो आपको ही करना होगा। खैर जब मैंने ये फिल्म की थी तो मैं जुनैद का रेफ्रेंस लेता रहता था कि अगर जुनैद होता तो कैसे परफॉर्म करता। मुझे लगता है इस वजह से भी मेरी परफॉर्मेंस डिस्टर्ब हुई है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


