आमिर खान बोले, मैंने अरिजीत सिंह को मना लिया है कि वे…
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के कुछ दिन बाद आमिर खान उनसे मिलने गए। ऐसे में सबको लगने लगा कि आमिर खान उन्हें कन्विंस करने गए हैं कि वे प्लेबैक सिंगिंग न छोड़ें। हालांकि, ऐसा नहीं था।

आमिर खान कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) गए थे। उन्होंने वहां जाकर अरिजीत सिंह से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। ऐसे में लोग यह अनुमान लगाने लगे कि आमिर खान, अरिजीत सिंह को मनाने गए हैं कि वे प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट न लें। वहीं अब आमिर खान ने रिवील किया है कि मुर्शिदाबाद में उनकी और अरिजीत सिंह की क्या बात हुई।
दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
आमिर खान ने पत्रकार सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह अरिजीत को मनाने नहीं गए थे। हालांकि उन्होंने उन्हें दोबारा सोचने के लिए जरूर कहा। आमिर बोले, "मैं कुछ दिन पहले मुर्शिदाबाद में था। मैं वहां अरिजीत को मनाने नहीं गया था। मैं वहां किसी और मकसद से था। हालांकि, मैंने अरिजीत से इस बारे में बात जरूर की थी। मैं उन्हें कहा कि उन्हें दोबारा सोचना चाहिए, लेकिन सब बेकार गया। ऐसा लगा है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है और अब वो किसी के भी कुछ कहने से अपना फैसला नहीं बदलेंगे।"
आमिर ने अरिजीत को किस बात के लिए कन्विंस किया?
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) जाने की असली वजह बताते हुए आमिर ने कहा, “मैं वहां जुनैद की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के गाने के लिए गया था। मैंने अरिजीत को मना लिया। वह जुनैद के कैरेक्टर के लिए गाने गाएंगे। दरअसल, अरिजीत ने रिटायरमेंट लेने से पहले ही कमिट कर दिया था कि वे ‘एक दिन’ के लिए गाने गाएंगे इसलिए वह इसके लिए मान गए। फिल्म में पांच गाने हैं और सारे गाने अरिजीत की गाएंगे।”
आमिर ने की अरिजीत की तारीफ
आमिर ने अरिजीत की, उनके टैलेंट की खूब तारीफ की। आमिर ने कहा, “उन्होंने गाने बहुत अच्छे से गाए हैं। इतना टैलेंटेड है वो! और यह फिल्मों के लिए बहुत दुख की बात है कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। हम सभी के लिए जो उनके फैन हैं।”
कब आएगी फिल्म ‘एक दिन’?
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



