Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडaamir khan rented 4 apartments near shahrukh khan new home in mumbai s bandra read
शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे आमिर खान, अपनी सोसाइटी छोड़ इसलिए इन नए फ्लैट्स में हो रहे हैं शिफ्ट

शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे आमिर खान, अपनी सोसाइटी छोड़ इसलिए इन नए फ्लैट्स में हो रहे हैं शिफ्ट

संक्षेप:

शाहरुख खान के बाद अब आमिर खान भी अपने घर से बाहर होकर नई सोसाइटी में शिफ्ट हो रहे हैं। खास बात ये है कि उनका ये नया आशियाना किंग खान के किराए के घर के पास ही होगा। 

Tue, 5 Aug 2025 06:37 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई की हाई-एंड रियल एस्टेट डील है। ताजा खबर के मुताबिक, शाहरुख खान के बाद अब आमिर खान ने भी मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में चार आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। इन अपार्टमेंट्स के एक महीने का कुल किराया 24.5 लाख बताया जा रहा है। खास बात ये है आमिर का ये नया आशियाना किंग शाहरुख खान के किराए के घर के पास है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार फ्लैट्स लिए किराए पर

Zapkey के अनुसार इन सभी फ्लैट्स का लोकेशन खास है। ये फ्लैट्स बांद्रा के पाली हिल स्थित नरगिस दत्त रोड पर मौजूद विल्नोमोना अपार्टमेंट नाम की बिल्डिंग में हैं। यानी एकदम सी-फेसिंग और हाई-प्रोफाइल नेबरहुड। सूत्रों की मानें तो आमिर का यहां हमेशा के लिए शिफ्ट नहीं हुए हैं। आमिर इस वक्त विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं, जहां उनके पास करीब 12 फ्लैट्स हैं। लेकिन अब यह पूरी सोसाइटी रीडेवलप होने जा रही है। ऐसे में आमिर खान सोसाइटी में शुरू होने वाले कांट्रेक्टशन की वजह से एक नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। कुछ महीनों पहले शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ इसी वजह से शिफ्ट हुए थे। अब रीडेवलपमेंट के बाद आमिर खान की सोसाइटी पहले से मॉडर्न और शानदार हो जाएगी।

यूट्यूब पर फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर को कुछ समय पहले फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था। इस फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया था। एक्टर ने ये फिल्म OTT प्लेटफार्म की जगह यूट्यूब पर रिलीज कर दी है। ऑडियंस पैसे देकर इस फिल्म को यूट्यूब पर ही देख सकती है। इसके अलावा आमिर अपने प्रोडक्शन में बन रही कई फिल्मों में बिजी हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।