आमिर खान की इस हरकत की वजह से कॉलेज टीचर को लगा था झटका, इस वजह से एक्टर ने छोड़ दिया था जाना
आमिर खान के कॉलेज के दिनों को लेकर विंदू दारा सिंह ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि एक्टर ऐसा भी कर सकते हैं।

आमिर खान उनमें से हैं जो अपनी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ, उसको लेकर दिल से फैसला लेते हैं। इतना ही नहीं आमिर को तो परफेक्शनलिस्ट तक कहा जाता है। आमिर का अपना एक अलग काम करने का तरीका है और वह अपने हिसाब से सब काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके परफेक्शनिस्ट आमिर ने एक बार कॉलेज में कुछ ऐसा कर दिया था कि उन्हें सबके सामने क्लास से बाहर कर दिया था।
आमिर के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ने वाले विंदू दारा सिंह ने इस बारे में बताया। विंदू ने बताया कि कैसे आमिर एक दिन कॉलेज में कुछ ऐसा पहनकर आ गए थे कि सब हैरान हो गए थे।
क्या पहनकर कॉलेज आ गए थे आमिर
विंदू ने कड़क को दिए इंटरव्यू में कहा, आमिर और मैं एक ही कॉलेज में थे। एक बार बारिश का समय था और आमिर कॉलेज में शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर आ गए। हम सब हैरान हो गए थे उन्हें उस लुक में देखकर। मैंने पूछा भी कि ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं तो उन्होंने कहा कि हर दिन बारिश में कपड़े सारे खराब हो जाते हैं इसलिए मैंने आज शॉर्ट्स पहनकर आने का सोचा।
फिर टीचर ने क्या किया
विंदू ने आगे बताया कि जब टीचर क्लास में आए तो वह भी हैरान थे। उन्होंने भी आमिर से पूछा कि ये क्यों पहनकर आए तो आमिर ने फिर वही बात कही। इसके बाद टीचर ने आमिर को क्लास से बाहर कर दिया।
आमिर ने छोड़ दिया था कॉलेज
विंदू ने कहा कि इसके बाद आमिर ने कॉलेज ही छोड़ दिया और फिर मंसूर अली खान को असिस्ट करना शुरू कर दिया और फिर वह फिल्मों में आ गए। खैर पढ़ाई जहां जरूरी है, वहीं कभी-कभी इंसान पढ़ाई छोड़कर अपने डेस्टिनेशन में पहले पहुंच जाता है।
आमिर की फिल्में
बता दें कि आमिर ने वैसे करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह यादों की बारात, मदहोश फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके थे। वहीं बतौर लीड हीरो उन्होंने फिल्म कयामत से कयामत तक से की जो साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, इसी का नाम जिंदगी, हम हैं राही प्यार के, अंदाज अपना अपना, रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, राजा हिंदुस्तानी, इश्क, गुलाम, सरफरोश, मन, लगान, रंग दे बसंती, धूम 3, पीके, तारे जमीन पर और सितारे जमीन पर जैसी कई हिट फिल्में दी।
बतौर प्रोड्यूसर आएगी ये फिल्म
आमिर की लास्ट बतौर एक्टर मूवी सितारे जमीन पर थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अभी उनकी बतौर एक्टर किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि बतौर प्रोड्यूसर उनकी फिल्म बंटवारा 1947 आने वाली है जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


