VIDEO: जब आमिर खान ने ऑटो रोककर चिपकाए अपनी पहली मूवी के पोस्टर, बताया कैसे भगाते थे लोग
आमिर खान आज सुपरस्टार का दर्जा रखते हैं। एक वक्त था जब वह अपनी पहली फिल्म के पोस्टर टैक्सी में चिपकाने निकले तो लोग उन्हें भगा देते थे। उनका पुराना वीडियो फिर से सर्कुलेट हो रहा है।

आमिर खान के बॉलीवुड डेब्यू के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह मुंबई के कार्टर रोड पर ऑटो रिक्शा में अपनी फिल्म कयामत से कयामत के पोस्टर चिपकाते दिख रहे हैं। उनके साथ को-एक्टर राज जुत्सी हैं। क्लिप के साथ वॉइस ओवर चल रहा है इसमें आमिर खान बता रहे हैं कि कैसे उस वक्त कुछ लोग पोस्टर चिपकाने देते थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग उन्हें भगा देते थे। वह जब अपना नाम बताते थे तो उन्हें कोई पहचानता भी नहीं था।
आमिर ने टैक्सी पर चिपकाए स्टिकर्स
क्लिप के साथ आमिर का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है, ‘खूब कोशिश करता था। दोस्तों को बोलता था फिल्म देखने के लिए। मैं किसी से मिलता था तो बोलता था कि आप ये फिल्म जरूर देखिएगा। यहां तक कि जो स्टिकर बने थे फिल्म के जो टैक्सी, ऑटो रिक्शा पर चिपकाते हैं, मैं खुद, मेरे दोस्त जुत्सी, जिन्होंने काम किया है फिल्म में टैक्सी में चिपकाते थे। जुत्सी, मैं, कभी-कभी मंसूर और उनकी बहन नुजहत। हम सब लोग गाड़ी में निकलते थे और टैक्सी और ऑटो को रोकते थे। उनसे बोलते थे भइया फिल्म आने वाली है ये चिपका लीजिए।’
आमिर को भगा देते थे कई लोग
आमिर आगे बोलते हैं, 'कुछ लोग तो चिपका लेते थे, कुछ लोग बोलते थे, नहीं-नहीं हमको नहीं चिपकाना है। कौन सी फिल्म है? एक्टर कौन है? तो बताते थे, आमिर खान। बोलते, कौन आमिर खान? मैं बोलता था भाई मैं हूं आमिर खान। तो ये सब होता था, काफी कोशिश की हमने कि लोगों को पता लगे कि ये फिल्म आने वाली है।'
फिल्म के लिए इंट्रेस्टिंग कैंपेन
फिल्म कयामत से कयामत तक साल 1988 में रिलीज हुई थी। आमिर खान ने इस मूवी से डेब्यू किया था। उनके साथ जूही चावला भी थीं। इस फिल्म के गाने भी खूब चले थे। कयामत से कयामत तक के प्रमोशन में कई इंट्रेस्टिंग कैंपेन्स चले थे। इनमें से एक बड़े-बड़े होर्डिंग्स थे जिनमें कोई फोटो नहीं थी। इसके साथ कैप्शन दिया गया था, Who is Aamir Khan? ...Ask the girl next door. (आमिर खान कौन हैं, हर दूसरी लड़की से पूछ लो) फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। आमिर खान अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही भागकर रीना से शादी कर चुके थे। उनकी शादी 1986 में हो गई थी। आमिर मुस्लिम थे तो वाइफ रीना के परिवार से काफी विरोध हुआ था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


