आमिर खान के लिए इन्होंने लिखे हैं 30 से ज्यादा गाने, 90% से ज्यादा रहे सुपरहिट
आमिर खान की फिल्मों की सफलता में संगीत का बड़ा हाथ है। एक दिग्गज गीतकार ने उनके लिए 30 से ज्यादा गाने लिखकर किरदारों को अमर बनाया। यह लेख उनकी इस खास और पेशेवर साझेदारी का विश्लेषण करता है।

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी फिल्मों की कहानियों के साथ-साथ उनके गानों के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर खान की गानों के बोल कौन लिखता है? इन्होंने आमिर की फिल्मों के लिए एक या दो गाने नहीं, बल्कि 30 से ज्यादा गाने लिखे हैं। आइए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं।
कौन है ये लेखक?
आमिर खान की फिल्मों के लिए इतने सारे गाने लिखने वाले लेखक का नाम प्रसून जोशी है। प्रसून जोशी एडमैन, गीतकार, कवि, स्क्रिप्ट राइटर और सिंगर हैं। प्रसून जोशी ने आमिर खान की 'रंग दे बंसती', 'फना', 'तारे जमीन पर' और 'गजनी' के गाने लिखे हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के मशहूर शो 'सत्यमेव जयते' का एंथम सॉन्ग और 'ठंडा मतलब कोका-कोला' अभियान भी लिखा था।
1. रंग दे बसंती : इस फिल्म के सभी 10 गाने प्रसून जोशी ने लिखे थे। यह आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी कल्ट फिल्मों में से एक है।
2. फना : इस सुपरहिट रोमांटिक थ्रिलर के सभी 7 गाने प्रसून ने लिखे थे। आमिर के 'रेहान' वाले किरदार को शब्दों में पिरोने का काम इन्होंने ही किया था।
3. तारे जमीन पर : इस फिल्म में आमिर खान एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी थे। इस फिल्म के भी सभी 8 गाने प्रसून जोशी ने लिखे थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
4. गजनी : 'गजनी' आमिर की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। इसके सभी 6 गाने प्रसून जोशी ने लिखे थे।
आमिर खान और प्रसून जोशी की जोड़ी
प्रसून जोशी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में लिखा था, 'आमिर मुझे इंस्पायर करते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हमारा साथ बहुत पुराना रहा है, एडवरटाइजिंग से लेकर फिल्मों तक। उन्होंने मुझे 'रंग दे बसंती' के डायलॉग लिखने को कहा था। हम साथ काम करते रहे, 'रंग दे बसंती', 'फना', 'तारे जमीन प'र, 'गजनी' और 'सत्यमेव जयते' इन सबके गाने मैंने लिखे हैं। इंडस्ट्री में आमिर जैसा कोई नहीं है। जब हम कहते हैं कि वह परफेक्शनिस्ट हैं तो हम उन्हें बहुत सिंपल बना देते हैं। वह सच में एक अच्छे इंसान हैं, दिल से इमानदार हैं। अगर वह कोई एड या फिल्म करते हैं, तो वह पूरी ईमानदारी और ध्यान से करते हैं। वह स्पेशल हैं इसलिए नहीं कि वह स्टार हैं। वह हायरार्की से परेशान नहीं होते। यह एक रेयर क्वालिटी है।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


