Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAamir Khan on Why Movie Titles are Important Got this Learning during 3 Idiots release
आमिर खान अपनी फिल्मों में जरूर करते हैं यह काम, '3 इडियट्स' के दौरान मिला था यह जरूरी सबक

आमिर खान अपनी फिल्मों में जरूर करते हैं यह काम, '3 इडियट्स' के दौरान मिला था यह जरूरी सबक

संक्षेप:

आमिर खान फिल्म 3 इडियट्स के बाद से अपनी हर फिल्म का टाइटल हिंदी में रखते हैं, लेकिन क्यों? असल में राजकुमार हिरानी की फिल्म के दौरान उन्हें एक बड़ा सबक मिला था।

Jan 13, 2026 05:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर आमिर खान की साल 2009 में आई फिल्म '3 Idiots' को बनाने में महज 55 करोड़ रुपये लागत आई थी, और बॉक्स ऑफिस पर इसने 460 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार ग्रो कर रही थी, लेकिन जब टीम रिसर्च करती थी तो पता चलता था कि इस फिल्म को लेकर कोई खास बज ही नहीं है। कोई इस फिल्म के बारे में ना तो इंटरनेट पर खास सर्च कर रहा है और ना ही लोग इसे देखने जा रहे हैं। उस दौरान आमिर खान ने फिल्म के टाइटल की इम्पॉर्टेंस समझी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आमिर खान को मिली यह जरूरी सीख

आमिर खान ने कोमल न्हाटा के साथ एक इंटरव्यू में बताया, "लोग टाइटल को कम अहमियत देते हैं। टाइटल बहुत जरूरी चीज है। यह मैंने सीखा 3 इडियट्स के टाइम पर। रिसर्च के वक्त पर बार-बार आ रहा था कि 3 इडियट्स ट्रैक नहीं कर रही है। फिल्म अच्छी है लेकिन उतना नोटिस नहीं हो रही है। कलेक्शन तो हर हफ्ते बढ़ रहे थे, लेकिन रिसर्च बता रहा था कि नहीं यह फिल्म नहीं चल रही है। फिर हमें अहसास हुआ कि हमारा टाइटल अंग्रेजी में था- 3 इडियट्स। उस पर लोगों का ध्यान ही नहीं जा रहा था।"

लोग नहीं पहचान पाते थे मूवी का नाम

आमिर खान ने बताया, "तो आप जब किसी से पूछते हैं कि 3 इडियट्स देखी है? तो वह कहता था कि नहीं, 3 इडियट्स तो नहीं देखी है। फिर पूछते थे कि कौन सी देखी है? तो वह कहता था कि वो आमिर खान और करीना कपूर की जूबी-डूबी, जूबी-डूबी वाली देखी है।" आमिर खान ने बताया कि दूसरी प्रॉब्लम क्या है कि हम अंग्रेजी में लिखते हैं। यह इकलौती इंडस्ट्री है जहां हम फिल्म हिंदी में बनाते हैं लेकिन उसका टाइटल लिखते अंग्रेजी में हैं। तो मैंने फिर यह भी चेंज किया।"

इसलिए अब हिंदी में रखते हैं टाइटल

आमिर खान ने कहा, "अब मेरी सारी फिल्में हम हिंदी में लिखते हैं। दंगल को हमने हिंदी में दंगल लिखा है। मुख्य टाइटल हिंदी में लिखा गया है। अंग्रेजी का हम साइड में रखते हैं। तो इस तरह टाइटल बहुत जरूरी है और ट्रेलर फिल्म का बहुत जरूरी है।" बता दें कि आमिर खान की पिछली कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप रही थीं, लेकिन फिर जब उन्होंने 20 जून 2025 को 'सितारे जमीन पर' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी की तो इसने उन्हें दमदार कमबैक दिलाया। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।