आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इसी बिल्डिंग में उनकी दूसरी पत्नी किरन राव भी रहेंगी। बहन और बेटों को भी दिया अपार्टमेंट।

Aamir khan wedding photo

आमिर खान ने हाल में गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोरी। अब न्यूली वेड्स कपल को लेकर एक और ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गौरी और आमिर शादी के बाद अपने पुराने फैमिली हाउस में शिफ्ट हो रही है। इस घर को दोबारा से बनाया जा रहा था। ये एक मल्टीप्ले अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग है जिसमें परिवार के अन्य सदस्य और आमिर की पूर्व पत्नी किरन राव भी रहेंगी। एक्टर ने अपनी मां, बहनों और बेटों को भी इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट दिया है।

आमिर खान के साथ रहेगा उनका सौतेला बेटा

आमिर खान के फैमिली हाउस मरीना अपर्मेंट्स को पिछले कुछ समय से फिर से बनाया जा रहा था। घर में चल रहे काम की वजह से आमिर अपने परिवार के साथ पाली हिल के अपार्टमेंट में रेंट पर रह रहे थे। इसी घर में आमिर ने अपनी तीसरी शादी की। अब शादी के बाद वो अपने फैमिली हाउस में वापस से शिफ्ट होने वाले हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के साथ तीसरी पत्नी गौरी और उनकी पहली शादी से बेटा भी साथ शिफ्ट हो रहा है। आमिर ने अपने फैमिली हाउस से तीन फ्लोर अपने नाम किए हैं। इसमें उनकी पत्नी और सौतेला बेटा रहेगा। एक्टर ने एक फ्लोर फैमिली गेदरिंग, पार्टी और परिवार से मिलने मिलाने के लिए रखा है। अन्य दो फ्लोर पर वो और गौरी रहेंगे।

दूसरी पत्नी भी रहेंगी एक ही बिल्डिंग में

रिपोर्ट के मुताबिक इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट आमिर की दूसरी पत्नी किरन राव और उनके बेटे आजाद के नाम भी होगा। बेटे जुनैद खान के लिए एक पूरा फ्लोर तैयार किए जाने की खबर है। इसके अलावा आमिर की मां जीनत हुसैन, बहनें निखत खान और फरहत दत्ता भी इसी घर में रहेंगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आमिर ने अपने इस घर को दोबारा से बनाने के लिए पहले ही 100 करोड़ एडवांस में दे दिए थे। एक्टर अब जल्द अपने परिवार के साथ नए आशियाने में शिफ्ट हो जाएंगे।

नई जिंदगी की शुरुआत

बता दें, आमिर ने हाल में 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी की है। ये एक रजिस्टर मैरिज थी जिसमें दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे। घर में ही एक छोटी सी रस्म पूरी की गई थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए। आमिर अब नई पत्नी के साथ नई शुरुआत करने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।