आमिर खान को था 'लगान' के डायरेक्टर पर शक, लगा ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर पिट जाएगी फिल्म
Aamir Khan Movie Lagaan Kissa: आमिर खान की फिल्म लगान की शूटिंग की शुरुआत में यह शक होने लगा था कि शायद डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर उन्हें साइडलाइन करने की कोशिश कर रहे हैं।

साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में आमिर खान का काम सभी को बहुत पसंद आया था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर को डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर पर शक होने लगा था। दरअसल आशुतोष बार-बार फिल्म में आमिर खान को साइडलाइन करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे आमिर खान को लगने लगा कि कहीं आमिर सिर्फ नाम के लिए तो फिल्म के हीरो नहीं हैं? फिर जब आमिर खान के एक सवाल पर डायरेक्टर आशुतोष ने उन्हें जवाब दिया, तब जाकर आमिर खान को समझ में आया कि आशुतोष जो कुछ भी कर रहे हैं, उन्हें उसकी पूरी क्लैरिटी है।
आमिर खान को होने लगा था शक
आमिर खान ने खुद एक इवेंट के दौरान इस बारे में बताया था। आमिर खान ने कहा, 'तो होता यह था कि मैं आकर टीम के बीच वाली पोजिशन पर खड़ा हो जाया करता था। मैं फिर भूरा, फिर इस्माइल फिर YK, सभी लोग मेरे इर्द-गिर्द खड़े होते थे। मैं उससे पूछा करता था कि मुझे लास्ट पोजिशन बता दो, ताकि मैं बीच में खड़ा हो जाऊं। तो ये मुझसे कहता- भुवन यहां से हट। भूरा तू सेंटर में आ। आमिर तू थोड़ा पीछ की तरफ लेफ्ट में रह। आमिर खान ने कहा कि जब यह सब होने लगा तो मेरा दिल बैठने लगा।
तब जाकर रिलैक्स हुए आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मुझे लगने लगा कि कहीं आशुतोष कोई ऐसी माइंड ब्लोइंग हटकर फिल्म तो नहीं बना रहा है।' आमिर खान ने तब आशुतोष से बात करने का फैसला किया और कहा कि देख आशु हम पहले ही बहुत बड़ी रिस्क ले रहे हैं। ले देकर एक तेरे पास स्टार है और तू उसे भी साइड कर देगा? इस पर आशुतोष गोवारिकर ने जवाब दिया- नहीं नहीं। ऐसा नहीं है। मैं तुम्हें इसलिए सेंटर में नहीं रखना चाह रहा हूं क्योंकि तू आमिर खान है। तू उस वक्त सेंटर पोजिशन लेगा, जब भुवन लीडरशिप में आ जाएगा और जब कहानी को जरूर होगी कि तुम्हें सेंटर में आना चाहिए।
हाई रेटिंग मूवीज में शामिल है लगान
तब आमिर खान को लगा कि उनकी फिल्म सुरक्षित हाथों में है। आमिर खान ने कहा कि तब जाकर वह रिलैक्स हुए। बता दें कि आमिर खान की सबसे आइकॉनिक और हाई रेटिंग वाली फिल्मों में 'लगान' का भी नाम शामिल है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की कहानी है जिसमें लोगों को अंग्रेजी शासन काल में आए दिन लगान (टैक्स) चुकाना पड़ता है। फिर एक दिन भुवन नाम के एक लड़के की वजह से गांव वालों को एक बड़ा मौका मिलता है कि अगर वो अंग्रेजों से मैच जीत जाएंगे तो उन्हें कई साल का टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। क्या गांव वाले ये मैच जीत पाएंगे? यही फिल्म की कहानी है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


