आमिर खान की सीक्रेट वेट लॉस ट्रिक! सिर्फ एक महीने में घटाया था 7 किलो वजन

Feb 25, 2026 11:33 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Aamir Khan: आमिर खान के साथ काम कर चुके डायरेक्टर अमित शर्मा ने बताया था कि कैसे एक ऐड की शूट के लिए आमिर ने सिर्फ एक महीने के भीतर 7 किलो वजन घटा लिया था।

आमिर खान की सीक्रेट वेट लॉस ट्रिक! सिर्फ एक महीने में घटाया था 7 किलो वजन

साल 2016 में आई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में आमिर खान की फिट पर्सनैलिटी देखकर लोग दंग रह गए थे, लेकिन क्या आपको इस फिल्म के बाद का वो किस्सा पता है, जब आमिर खान ने बहुत तेजी से अपना वजन कम किया था। आमिर खान ने ऐसा एक विज्ञापन के लिए किया था। एडवर्टाइजिंग टीम से जुड़े रहे बधाई हो के निर्देशक अमित शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया था कि कैसे जब टीम आमिर खान से बात करने गई तो उन्होंने एक महीने का वक्त मांगा और कहा कि वह एक महीने के भीतर 7 किलो वजन घटा लेंगे। टीम हैरान थी कि आखिर वो इतनी जल्दी इतना वजन कैसे कम करेंगे।

आमिर खान की बात सुन शॉक्ड थे अमित

आमिर खान से जुड़ा यह किस्सा याद करते हुए अमित शर्मा ने बताया, 'जब हम आमिर खान के साथ एक विज्ञापन के लिए काम करने जा रहे थे तो हम क्लाइंट के साथ उनके सामने स्क्रिप्ट पेश करने पहुंचे। उन्होंने सारी चीजें पढ़ीं और कहा- अरे.. यार ये तो हेल्दी प्रोडक्ट है। मैंने कहा हां। उन्होंने खुद को देखते हुए कहा- यार मैं थोड़ा मोटा हो गया हूं, डबल चिन हो गई है मुझे। इसको एक काम करते हैं, एक महीने बाद शूट करते हैं। एक महीने के बाद मैं 7 किलो वजन कम कर लूंगा। तो मैंने कहा- सर 7 किलो का नंबर कहां से आ रहा है आपके पास?

वाकई घटा लिया था 7 किलो वजन

जवाब में आमिर खान ने निर्देशक अमित शर्मा को अपना वो सीक्रेट बताया जिसकी वजह से वह 7 किलो वजन सिर्फ एक महीने में कम करने वाले थे। आमिर खान ने कहा, 'मैं यह डाइट फॉलो करने वाला हूं, जिसकी वजह से 5 किलो कम हो जाएगा। साथ में 2 किलो कम हो जाएगा क्योंकि मैं बहुत एक्सरसाइज करने वाला हूं।' अमित शर्मा ने बताया- हमने एक महीने के बाद जब शूटिंग शुरू की, तो उन्होंने वाकई 7 किलो वजन कम कर लिया था। जब पॉडकास्ट का हिस्सा रहीं एक सदस्य ने आमिर खान की उस डायट के बारे में सवाल किया तो अमित ने बताया- उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं NG डायट फॉलो करने वाला हूं।

शरीर को कैसे न्यूट्रीशन दे रहे थे आमिर

बता दें कि NG यानि नेजोगैस्ट्रिक डायट में आमतौर पर शरीर को वो जरूरी तत्व दिए जाते हैं जो उसकी फंक्शनिंग के लिए जरूरी हैं, इसके अलावा आप सीधे तौर पर कुछ खा या पी नहीं रहे होते हैं। शरीर को सीधे तौर पर न्यूट्रीशन नीडिल या ड्रिप के जरिए दिया जाता है। हालांकि क्या वाकई आमिर खान ने यह डायट फॉलो की थी, या फिर वह मजाक में ऐसा कह रहे थे यह साफ नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की पिछली फिल्म 'सितारे जमीन पर' काफी पसंद की गई, अब उनकी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' थी। इसके अलावा वह अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।