आमिर खान का कैसा है गौरी के बेटे संग बॉन्ड बॉन्ड, दोस्त बोले- उसके लिए एक बार बीच में...
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की है। गौरी का 1 बेटा भी है जो शादी के बाद अब दोनों के साथ रह रहा है। आमिर के दोस्त ने बताया कि एक्टर का गौरी के बेटे संग कैसा बॉन्ड है।

आमिर खान ने कुछ दिनों पहले गौरी स्प्रैट से शादी की है। दोनों ने रजिस्टर वेडिंग की जिसको लेकर काफी चर्चा हुई है। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब आमिर के दोस्त और लगान के उनके को-स्टार रहे अमिन हाजी ने बताया कि गौरी का आमिर के बच्चों के साथ कैसा बॉन्ड है और कैसे आमिर, गौरी के 5 साल के बेटे के साथ रहते हैं।
गौरी संग आमिर के बच्चों का बॉन्ड
रेड्डिफ के साथ इंटरव्यू में अमिन ने बताया कि आमिर के बच्चे आईरा, जुनैद और आजाद, गौरी को उनके नाम से बुलाते हैं। ऐसे रातों रात उन्होंने गौरी को एक्सेप्ट नहीं किया है। आमिर बोले, ‘लोग मुझसे कई बार पूछते हैं कि आमिर के बच्चे गौरी को लेकर क्या सोचते हैं। सच यह है कि ये कोई अचानक वाला रिलेशनशिप नहीं है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। वह इमरान खान की दोस्त भी हैं। गौरी को आमिर के बच्चों से ग्रैजुएली मिलवाया गया। आमिर अपने हर रिलेशनशिप को लेकर सेन्सिटिव रहे हैं। अगर आपने शादी की फोटोज देखी हैं तो उसमें देखा होगा कि सब साथ हैं- आजाद, गौरी का बेटा, आमिर की मां, गौरी के पिता और पूरा परिवार। वे सबकी रिस्पेक्ट करते हैं।’
जब गौरी के बेटे के लिए बीच में चले गए आमिर
अमिन ने फिर आमिर का गौरी के बेटे क्विन संग बॉन्ड पर कहा, ‘उनका बॉन्ड हाल ही में नहीं बना। इसमें कई साल लगे हैं। एक शाम पंचांगनी में हम साथ बैठे थे और बात कर रहे थे, लेकिन फिर आमिर अचानक बीच बातचीत को छोड़ चले गए। वो सब इसलिए क्योंकि क्विन ने उन्हें बुलाया।’
अमिन ने आगे कहा, ‘क्विन ने आमिर को बेडटाइम स्टोरी पढ़ने के लिए बुलाया था। आमिर ने बिना एक सेकेंड सोचे हमें देखा और कहा मैं अभी आता हूं और वह पहले क्विन को स्टोरी सुनाने गए।’
लव जिहाद टैग पर क्या बोले आमिर खान
बता दें कि दोनों की शादी को बार-बार लव जिहाद से टैग किया जा रहा था जिस पर आमिर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, हमारी फैमिली काफी ओपन माइंडेड है। मेरी दोनों बहनों और बेटी ने हिंदू से शादी की है। मेरे कजिन भाई ने क्रिश्चियन से शादी की। इसके अलावा ना तो गौरी, ना किरण और ना रीना ने कभी धर्म बदला है। हमारी सिविल मैरिज हुई है। गौरी तो हिंदू भी नहीं हैं। वह क्रिश्चियन हैं, लेकिन इसको फॉलो नहीं कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


