आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं आई थीं किरण राव और रीना दत्ता? दोस्त ने उठाया राज से पर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में एक्टर की पहली दो पत्नियों के गौर-मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही थीं। अब आमिर के दोस्त मे दोनों की अनुपस्थिती की असली वजह बता दिया है। 

Aamir and Gauri's Wedding

आमिर खान और गौरी स्प्रैट 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। आमिर खान की तीसरी शादी उनके घर पर ही करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच हुई। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन तस्वीरों और वीडियो में आमिर खान की पहली दो पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव नजर नहीं आईं। आमिर की पहली दो पत्नियों के शादी में न होने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। अब दोनों की गैर-मौजूदगी पर आमिर खान के दोस्त ने पर्दा हटाया है।

आमिर की शादी में क्यों नहीं थीं किरण राव?

आमिर खान के दोस्त और लगान के एक्टर अमीन हाजी आमिर खान की तीसरी शादी के गवाह थे। उन्होंने रेडिफ.कॉम को बताया कि किरण राव शादी के वक्त देश से बाहर थीं। उन्होंने बताया कि किरण राव यूनाइटेड किंगडम में थीं उस वक्त। आजाद शादी के लिए वहां से भारत आए थे।

क्यों आमिर की तीसरी शादी का हिस्सा नहीं थीं रीना दत्ता?

रीना दत्ता की गैर-मौजूदगी पर अमीन ने कहा कि कुछ गैर-मौजूदगियां स्वाभिक होती हैं। उन्होंने कहा कि ये भी एक तरीका है किसी के प्रति सम्मान और प्यार दिखाने का।

अमीन हाजी ने कहा, “मुझे लगता है कुछ गैर-मौजूदगियां स्वाभिक होती हैं। कभी-कभी लोगों को स्पेस देना भी प्यार और सम्मान दिखाने का तरीका होता है। इतने महत्वपूर्ण मौके पर आप किसी को असहज महसूस नहीं कराना चाहते हैं।”

अब भी साथ काम करते हैं आमिर, रीना और किरण

अमीन ने आगे कहा कि भले ही वो दोनों शादी में न आई हों, लेकिन आमिर खान किरण और रीना के साथ अच्छे रिश्ते हैं। अमीन ने कहा, लेकिन वो लोग एक हेल्दी रिलेशनशिप शेयर करते हैं। पानी फाउंडेशन के जरिए, आमिर, सत्या (सत्यजीत भटकल), किरण और रीना प्रोफेशनली अब भी साथ काम करते हैं।

अमीन ने आगे बताया कि आमिर और गौरी की शादी में पारंपरिक तौर-तरीके फॉलो नहीं हुए। कई लोगों ने हमसे पूछा कि क्या कोई संगीत या कुछ और फंक्शन हुआ था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। हमने साथ में समय बिताया, बातें कीं, हंसे और एक दूसरी की कंपनी को एंजॉय किया।

बता दें, आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मीडिया से मिलवाया था। वहीं, आमिर खान की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। रीना और आमिर की शादी 2002 तक चली। इसके बाद आमिर खान और किरण राव की शादी 2005 में हुई। साल 2021 में किरण और आमिर ने अलग होने का फैसला लिया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।