इन 7 दिग्गज सिंगर्स ने गाया था आमिर खान का ये एक गाना, जावेद अख्तर ने लिखे बोल, AR रहमान का म्यूजिक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान के करियर में ऐसी फिल्म बनी है जिसके एक गाने के लिए AR रहमान 7 दिग्गज  सिंगर्स को ले आए थे। इस गाने को इन 7 सिंगर्स ने गाया है।उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन समेत ये सिंगर्स एक साथ आए थे।

singers

साल 2001 में एक फिल्म आई थी लगान। फिल्म में आमिर खान लीड हीरो भुवन के किरदार में थे।उनके साथ सपोर्टिंग एक्टर्स में इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आए। फिल्म की कहानी, परफॉरमेंस ने उस समय कमाल कर दिया था। ग्लोबल स्तर पर इस ग्रैंड फिल्म के चर्चे हो रहे थे। फिल्म आमिर खान ने ही प्रोड्यूस की थी। अंग्रेजों के जमाने में वसूली जाने वाली लगान पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी ने गहर प्रभाव छोड़ा। फिल्म के गीत भी उसी समय को ध्यान में रख कर लिखे और गाए गए। फिल्मों के गानों के लिए इंडस्ट्री के बड़े सिंगर्स एक साथ आए। एक ऐसा भी गाना है जिसे 7 सिंगर्स ने गाया था।

7 सिंगर्स ने गाया था ये एक गाना

फिल्म लगान में कुल 8 गाने थे। इन सभी गानों को AR रहमान ने कंपोज़ किया था। गीत लिखे थे जावेद अख्तर ने। फिल्म के सभी गाने 2 से ज्यादा सिंगर्स ने गाए थे। लेकिन एक गीत 'घनन घनन' के लिए AR रहमान 7 सिंगर्स को ले आए। ये गाना उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, अल्का याग्निक, शंकर महादेवन, शान और अहिर ने गाया था। इसके अलावा कोरस में लोग थे। इस गाने में इतने सारे सिंगर्स को लाने का मकसद सपोर्टिंग किरदारों को आवाज देना था। इस गाने के वीडियो में सपोर्टिंग एक्टर बादल को देखकर खुशियां मनाते हैं और फिर पूरे गांव को साथ लाकर बारिश होने का इंतजार करते हुए गाना गाते हैं। स्क्रीन पर कई किरदारों को दिखाया जाता है इसलिए इन दिग्गज सिंगर्स को एक साथ गाना पड़ा।

ऐसे शूट हुआ था ये गाना

इस गाने के पीछे की एक और कहानी है। दरअसल, जब ये गाना शूट हो रहा था तो सपोर्टिंग एक्टर्स लिप्सिंक नहीं कर पा रहे थे। उसका बड़ा कारण ये था कि आमिर खान और लीड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को छोड़ कर पहले किसी ने गाने के लिए ऐसी लिप्सिंक नहीं की थी। इसका समाधान ढूंढते हुए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सभी सपोर्टिंग एक्टर्स को चीख कर लिप्सिंक करने को कहा।तो कुछ इस तरह फिल्म का ये गाना रिकॉर्ड हुआ जो अलग तरह की फील देता है।

फिल्म गदर से हुई थी लगान की टक्कर

फिल्म लगान की बात करें तो रिलीज के दौरान आमिर खान की टक्कर सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा से हुई थी। दोनों बड़ी फिल्मों की टक्कर से किसी एक फिल्म प्रोड्यूसर को नुकसान होना तय था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ही फिल्में अपने स्तर पर शानदार थी। आमिर खान ने खुद ये बात स्वीकार की थी कि उनकी फिल्म गदर के आगे कम कमाई कर पाई थी। लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। फिल्म ने मुनाफा किया था। हां बस गदर जैस कमाई नहीं हुई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।