आती क्या खंडाला…इस गाने को लिखने वाले गीतकार को अनिल कपूर ने अपने बंगले में रखा, शाहरुख ने दी आवाज
हिंदी फिल्मों में एक ऐसा गीतकार हुआ है जिसने बातचीत के तरीके को ही गाना बना डाला। आमिर खान का ‘आती क्या खंडाला’ हो या शाहरुख खान का ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’। अनिल कपूर ने अपने बंगले में दी रहने की जगह।

हिंदी फिल्मों कई ऐसे गीतकार हुए जिनके लिखे गानों में एक रिदम, लय नजर आती थी। आनंद बक्शी, साहिर लुधियानवी से लेकर गुलजार, जावेद अख्तर, समीर और आज के गीतकार कुछ वैसे ही गाने लिखते आए हैं। दर्द भरे गाने हों या प्यार से भरे रोमांटिक गीत।इन गीतकारों की कलम से सुहाने गीत ही निकले। और कई बड़े सिंगर्स ने इन लिखे हुए शब्दों को अपनी आवाज में गाया। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा गीतकार भी हुआ जिसने बातचीत को ही गाना बना दिया। इनके लिखे गीत शाहरुख खान, आमिर खान ने गाए हैं। जैसे ‘आती क्या खंडाला’।
आती क्या खंडाला इस गीतकार ने लिखा था
1998 में एक फिल्म आई थी गुलाम। इस फिल्म में आमिर खान और रानी मुखर्जी पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन फिल्म का एक गाना अमर हो गया। वो गाना था ‘आती क्या खंडाला’। इस गाने में बातचीत और अप्रोच करने का तरीका नजर आ रहा है। ऐसा नहीं लग रहा है कि फिल्म का लीड हीरो गाना गाकर अपनी माशूका को मना रहा है। बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे वो बातचीत कर उसे अपना ऑफर सुना रहा है। इस गाने में हीरो कहता है ‘ऐ क्या बोलती तू?’, हीरोइन कहती है ‘क्या मैं बोलूं’, सुन, सुना, आती क्या खंडाला’। खास बात ये है कि इस गाने को खुद आमिर खान ने अल्का याग्निक के साथ गाया था। इस बातचीत वाले गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम है नितिन रैकवार।
शाहरुख खान ने गाया गाना
नितिन रैकवार को कम ही लोग जानते होंगे। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बातचीत वाले गाने लिखे हैं। जैसे साल 2000 में शाहरुख खान की फिल्म जोश आई थी। इस फिल्म में एक गाना था ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’। ये गाना भी नितिन रैकवार ने लिखा था। इस गाने को शाहरुख खान ने अपनी आवाज में गाया था।
अनिल कपूर ने रहने को दिया अपना बंगला
नितिन रैकवार ने अनिल कपूर के लिए फिल्म लोफर के लिए गाने लिख अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने गाना लिखा था 'तेरी तिरछी नजर में है जादू', इसके अलावा उन्होंने कई हिट गाने लिखे हैं। उसमें 'फटेला जेब सिल जाएगा', 'शर्माना छोड़ डाला, I Love You बोल डाल', जॉन अब्राहम ने तो उनका लिखा फिल्म वेलकम बैक का गाना गाया था। नितिन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करियर में अनिल कपूर ने मदद की थी। वो अनिल कपूर ही थे जिन्होंने नितिन रैकवार को अपने बंगले में रहने की जगह दे दी थी। नितिन पांच साल एक्टर के बंगले में रहे। डायरेक्टर अनीज बज्मी ने भी अपना समुंद्र किनारे वाला अपार्टमेंट रहने के लिए दिया था। आज भी नितिन गाने लिख रहे हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


