आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इस दिन हो रही है OTT पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर थी हिट
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर यूट्यूब के बाद अब इस दिन OTT पर रिलीज हो रही है। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की इमोशनल जर्नी पर बनी इस फिल्म को इस तारीख से देखा जा सकेगा। बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म का इंतजार हो रहा है।

जून 2025 में आई आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिएक्शन मिला था। फिल्म हिट थी। थिएटर के बाद इसे OTT देखने का इंतजार था। लेकिन आमिर खान ने फिल्म यूट्यूब पर उतार दी। लेकिन अब फिल्म OTT पर रिलीज को तैयार है। OTT प्लेटफार्म और स्ट्रीम होने की तारीख सामने आ गई है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल बताई गई। सबका नॉर्मल अलग होता है इसी मुद्दे पर बात करती है ये खास फिल्म जिसे सोनी लाइव पर देखा जा सकेगा।
इस दिन OTT पर रिलीज हो रही है सितारे जमीन पर
कुछ समय पहले अनाउंस किया गया था कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। अब डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने एलान कर दिया है कि सितारे जमीन पर 3 अप्रैल सोनी लिव पर आ रही है। सब्सक्रिप्शन के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है।
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की कहानी
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन की कहानी डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों पर बेस्ड है। लेकिन इन बच्चों का जज्बा ही उन्हें खास बनाता है। फिल्म में भी यही दिखाया गया है। फिल्म में खेल, कॉमेडी के साथ बच्चों की असली समस्या की बात की गई है। 10 नए एक्टर्स को इस फिल्म में मौक़ा दिया गया जिनके काम को पसंद किया गया था। अब फिल्म सोनी लिव पर भी देखी जा सकेगी। फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इस फिल्म पर 125 करोड़ का बजट खर्च किया था। फिल्म ने 267 करोड़ कमाए है।
आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्में
आमिर खान की बात करें तो इस फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है, लेकिन फिल्में बना रहे हैं। आने वाले दिनों में आमिर के ही प्रोडक्शन में बनी उनके बेटे जुन्नैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया है। फोल्म 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज हो रही है। इसके बाद आमिर खान के ही प्रोडक्शन में बनी सनी देओल फिल्म लाहौर 1947 रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा नजर आने वाली हैं। ऑडियंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रही है। सनी देओल ने इस प्रोजेक्ट को खास बताया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


