आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी, गौरी संग एक्टर की शादी पर मौलाना बोले- गैर मुस्लिम संग शादी करना हराम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान ने जबसे गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है तबसे उनकी शादी के खिलाफ काफी विरोध हो रहा है। अब आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

आमिर और गौरी की शादी के खिलाफ फतवा जारी

आमिर खान ने कुछ दिनों पहले गौरी स्प्रैट से शादी की है। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले ही शामिल थे। लेकिन दोनों की शादी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। पहले बजरंग दल ने उनके खिलाफ विरोध किया था वहीं अब खबर आ रही है कि आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया है।

क्यों जारी हुआ फतवा

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मौलाना इब्राहिम हुस्सैन ने आमिर खान और गैरी की शादी के खिलाफ फतवा जारी किया है। उनका कहना है कि यह शरिया के खिलाफ है क्योंकि गौरी मुस्लिम नहीं हैं।

क्यों मौलाना ने कहा ये शादी जायज नहीं

मौलाना इब्राहिम हुस्सैन ने कहा कि आमिर की जो शादी हुई है गौरी से वो जायज नहीं है क्योंकि एक मुस्लिम आदमी किसी गैर मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक कि वह महिला इस्लाम ना अपना ले। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रहे हैं कि मुस्लिम मर्द के लिए, इमान वालों के लिए, गैर मुस्लिम से शादी करना हराम है।

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम जो गैर मुस्लिम महिला से शादी करते हैं वो पाप है और ऐसी शादी हराम मानी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इसे पाप नहीं मानते, उन्हें फिर अल्लाह के सामने जवाबदेह होना होगा।

बार-बार शादी ठीक नहीं

मौलाना ने कई बार शादी करने, तलाक देने और फिर से शादी करने पर कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा जो शादी की जिम्मेदारी अच्छे से नहीं निभा सकता उसे दूसरी महिला से भी शादी नहीं करनी चाहिए। आमिर को डायरेक्टली टारगेट करते हुए वह बोले, यह सवाल आमिर खान को लेकर है। उन्होंने हाल ही में एक गैर मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है। इसके खिलाफ हमने उनको लेकर हो रहे कई विरोध भी देखे हैं।

आमिर की 3 शादी

बता दें कि आमिर ने अब तक 3 शादी कर ली है। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी 1986 में, काफी समय के रिलेशनशिप के बाद। दोनों के 2 बच्चे जुनैद और आइरा हैं। आमिर और रीना का फिर दिसंबर 2002 में तलाक हो गया था। दोनों 16 साल तक साथ रहे।

आमिर ने फिर 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों का बेटा अजाद राव खान है। दोनों साल 2021 में फिर अलग हो गए।

गौरी से की रजिस्टर मैरिज

अब आमिर ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर मैरिज की स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए। दोनों की शादी में परिवार वाले, करीबी दोस्त और उनकी दोनों एक्स वाइफ भी शामिल थीं।

खैर अभी तक आमिर का इन सब विरोध पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखते हैं कि वह क्या कहते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।