अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक से आमिर खान ने पीछे खींचे कदम? लीड में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
आमिर खान को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने कथिततौर पर अश्नीर ग्रोवर पर बनने जा रही बायोपिक से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर राहुल मोदी से क्रिएटिव डिफ्रेंस होने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।

आमिर खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अश्नीर ग्रोवर पर बनने जा रही बायोपिक से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने ये फैसला डायरेक्टर राहुल मोदी से क्रिएटिव डिफ्रेंस होने की वजह से लिया है। इस फिल्म के लिए फीमेल लीड में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है।
अश्नीर ग्रोवर पर बायोपिक बनने का हुआ था ऐलान
इस साल की शुरुआत में खबर आई थी बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर बायोपिक बनेगी जिसमें लीड में आमिर खान नजर आएंगे। फिल्म को राहुल मोदी डायरेक्ट करने वाले हैं और लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है। हालांकि, इस खबर पर आमिर खान या राहुल मोदी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।
आमिर खान ने क्यों फिल्म से पीछे अपने कदम?
इन खबरों के दावों के बीच अब खबर है कि आमिर खान ने फिल्म से कदम पीछे खींच लिए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “आमिर को स्टार्ट अप्स की दुनिया में काफी दिलचस्पी है और वो अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक के जरिए से इस जोन में जाना चाहते थे। वो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और अपनी समझ के हिसाब से उसे बेहतर बनाया। लेकिन बाद में राहुल मोदी के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से आमिर खान ने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।”
श्रद्धा और राहुल जल्द फिल्म की कास्टिंग को करेंगे लॉक
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि जहां आमिर खान ने कदम पीछे खींच लिए हैं, वहीं, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी अब भी फिल्म को लेकर कमिटेड हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "अब श्रद्धा और राहुल इस फिल्म के लिए दोबारा कास्टिंग करेंगे, और अश्नीर ग्रोवर के लिए किसी यंग एक्टर को कास्ट करेंगे। जल्द ही फिल्म की कास्ट लॉक कर दी जाएगी।"
श्रद्धा कपूर होंगी फिल्म की प्रोड्यूसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को श्रद्धा कपूर लीडिंग प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में श्रद्धा अश्नीर ग्रोवर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। अश्नीर ग्रोवर की पत्नी का नाम है माधुरी जैन ग्रोवर है। हाल ही में माधुरी नेटफ्लिक्स की सीरीज लॉकअप में नजर आई थीं। लॉकअप में अपने एक बयान की वजह से माधुरी ग्रोवर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अपना राज बताते वक्त उन्होंने कहा था कि अगर गरीब के घर बच्चे पैदा होंगे तो गरीबी बढ़ेगी, लेकिन अमीर के घर बच्चे पैदा होंगे तो अमीरी बढ़ेगी।


