आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के बजरंग दल, एक्टर का पुतला जलाते हुए बोले- हिंदू बेटियों से ही प्यार क्यों?
आमिर खान ने हाल ही में गौरी तीसरी शादी की है। आमिर की शादी से बजरंग दल वाले काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक्टर के खिलाफ विरोध किया बल्कि उनका पुतला भी जलाया।

आमिर खान ने कुछ दिनों पहले गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की। शादी के दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब आमिर की शादी के बाद बजरंग दल के सदस्य एक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आमिर का पुतला फूंका और उन पर 'लव जिहाद' करने का आरोप लगाया।
क्या बोले बजरंग दल के लीडर
बजरंग दल के लीडर मनोज सोनी द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट पर उन्होंने लिखा है,'आमिर खान लगातार हिंदू-बहन बेटियों को शादी रचा कर लाइन लगा रहे हैं। वह हिंदू सोसाइटी की इंसल्ट कर रहे हैं।'
बोले आमिर को सिखाएंगे सबक
सोनी ने आगे दावा किया कि अगर आमिर नहीं रुके तो वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
सरकार से भी एक्शन की मांग
सिसायत द्वारा शेयर किए वीडियो में सोनी बोलते हैं कि वह मुस्लिम महिला से प्यार क्यों नहीं करते हैं। उन्हें हिंदू महिला ही क्यों पसंद आती है। उन्होंने कोर्ट और सरकार से भी एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
आमिर खान की पहले की शादी
बता दें कि आमिर ने पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों का फिर साल 2002 में तलाक हो गया था। रीना और आमिर के 2 बच्चे हैं जुनैद और आइरा। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में शादी की। दोनों का बेटा है आजाद। इसके बाद आमिर और किरण साल 2021 में अलग हो गए। अब आमिर ने हाल ही में गौरी से शादी की है।
जानें गौरी के बारे में
गौरी के बारे में बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनके दादा फ्रीडम फाइटर थे। गौरी बेंगलुरु में जन्मीं सैलून एंटरप्रेन्योर हैं।
बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग करेंगे, लेकिन फिर एक्टर ने खुद कहा कि शादी सिंपल होगी जिसमें सिर्फ परिवार वाले ही होंगे।
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वह सितारे जमीन पर नजर आए थे। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह सुपरहिट थी। अब उन्होंने बतौर एक्टर अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि बतौर प्रोड्यूसर उनकी मवी आने वाली है बटवारा 1947 जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और सनी के बेटे करण देओल लीड रोल में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


